नई दिल्ली। नीट यूजी पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर जमकर निशान साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल पूछा है कि बार-बार पेपर लीक होते हैं, लेकिन शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया जाता है।
बार-बार हो रहा है पेपर लीक
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया कि साल 2024 में नीट पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द नहीं हुई। मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया। सीबीआई ने जांच बिठाई। एक कमेटी बनी। दूसरी ओर, साल 2026 में नीट पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द हुई। मंत्री ने फिर इस्तीफा नहीं दिया। सीबीआई फिर जांच कर रही है। एक और कमेटी बनेगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- साढ़े पांच घंटे धरने के बाद दिल्ली पुलिस ने मानी राहुल गांधी की बात, पैलेट गन मामले में एफआईआर
- पैलेट गन मामले में थाने पहुंचे राहुल गांधी, एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे
- राहुल गांधी ने कहा- संघ ने यह तय कर लिया कि वह 1.5 अरब लोगों की सच्चाई जानता है
- राहुल गांधी को नोटिस मिलने पर भड़के संजय राउत, कहा-इडियट को इडियट कहना गुनाह है क्या
- Kangana Ranaut का राहुल गांधी पर विवादित बयान, इतालवी मां का किया जिक्र
- Amit Shah के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- हमें भाषण नहीं, जवाब चाहिए
पीएम मोदी से राहुल के तीन सवाल
राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश आपसे कुछ सवाल पूछ रहा है। जवाब दीजिए। राहुल गांधी ने कहा- ‘बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? बार-बार इस ‘परीक्षा पे चर्चा’ पर आप चुप क्यों हैं? बार-बार फेल हो रहे शिक्षा मंत्री को आप बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं?’
इससे पहले भी किया था पीएम पर वार
नीट पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा कि मोदी सरकार में जिम्मेदारी नहीं होती। सिर्फ जालसाजी का एक तय फॉर्मूला है। पहले लंबी खामोशी, फिर गुनहगारों को संरक्षण, फिर सवाल पूछने वालों पर हमला। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक हुआ, लेकिन एक भी मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया। 2024 में एनटीए डीजी को हटाया और अब मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बना दिया। यह सरकार जवाबदेही लेने वाली नहीं, जवाबदेही से दूर भागने की मशीन है।
धर्मेंद्र प्रधान ने बच्चों के साथ धोखा किया
एक अन्य पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 22 लाख नीट बच्चों के साथ धोखा किया है। साथ ही संसद का भी अपमान किया है और संसदीय समिति की रिपोर्ट को सिर्फ इसलिए खारिज कर दिया क्योंकि उसमें विपक्ष के सांसद हैं। जो संसद पर ही भरोसा नहीं करते, वो नीट सुधार पर क्या भरोसा करेंगे। प्रधान को अभी हटाइए।



