नई दिल्ली। नीट-यूजी पेपर लीक मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं। रविवार को केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस तब तक शांत नहीं बैठेगी, जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित नहीं बनाया जाता।
राहुल गांधी ने एक्स पर हैदराबाद में छात्रों के प्रदर्शन का एक वीडियो भी साझा किया। प्रदर्शनकारी छात्र नीट पेपर लीक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी
- केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन
- संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला, UPI टैक्स पर बोले- अमेरिका को दे रहे प्रोटेक्शन मनी
- कांग्रेस का पलटवार: यूपीआई शुल्क पर विपक्ष के समर्थन का दावा गलत
- 1947 में मिली राजनीतिक आज़ादी, सांस्कृतिक आज़ादी नहीं: राजनाथ सिंह का बयान
- बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव, FIR दर्ज
राहुल गांधी ने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते और नीट जैसे पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत और फुलप्रूफ व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस लगातार नीट-यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने में विफल रही है। राहुल गांधी ने कहा, जब लाखों युवा सड़कों पर हैं, 22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है और प्रधानमंत्री चुप हैं, तब सरकार प्रतिक्रिया देने पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रही है, बल्कि टालमटोल करने में व्यस्त है।



