राऊ के भूतनाथ मंदिर के बहाने कई कब्जे होंगे उजागर, 1925 के खसरे के हिसाब से नपती कराने की तैयारी में प्रशासन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। राऊ-रंगवासा स्थित भूतनाथ मंदिर का विवाद और गहराता जा रहा है। मंदिर से जुड़े लोगों ने जहां कॉलोनाइजर और कारोबारी संजय अग्रवाल पर मंदिर की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है, वहीं अग्रवाल ने इससे इनकार किया है। विवाद इतना बढ़ गया है कि अब प्रशासन 1925 के खसरे के हिसाब से नपती कराने की तैयारी कर रहा है।

नखराली ढाणी में भी है कब्जा

प्रशासन के सूत्र बताते हैं कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस इलाके की कई सरकारी जमीनों पर संजय अग्रवाल का कब्जा है। प्रशासन को आशंका है कि सिर्फ मंदिर की जमीन ही नहीं, नखराली ढाणी के निर्माण में भी जमीनों पर कब्जा किया गया है। सूत्र बताते हैं कि प्रशासन मंदिर की शिकायत के बाद अब पुराने खसरे से नपती की तैयारी कर रहा है।

कलेक्टर वर्मा से हुई थी शिकायत

पिछले दिनों मंदिर से जुड़े रविन्द्र पाटीदार कलेक्टर शिवम वर्मा के पास पहुंचे थे और कहा कि कॉलोनाइजर संजय अग्रवाल फर्जी तरीके से मंदिर की जमीन पर कब्जा कर लिया है और आने-जाने का रास्ता भी बंद है। दूसरी तरफ संजय अग्रवाल का कहना है कि यह जमीन उनके ट्र्स्ट की है। इस मामले में कलेक्टर ने कहा है कि वे दस्तावेजों की जांच कर कार्रवाई करेंगे।

2025 में मंदिर का खसरा बदला

रविन्द्र पाटीदार का कहना है कि राऊ में बाबा भूतनाथ का मंदिर अति प्राचीन है। यह खसरा नंबर 682 पर था। कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह मंदिर 682 नंबर खसरे से उठ कर 654/2/3 पर चला गया। हमने 2006 की टीएनसी निकलवाई, उसमें कहीं भी मंदिर नहीं पाया गया। वहीं 2025 में वह मंदिर उस खसरे में कैसे चला गया। यह संजय अग्रवाल का प्राइवेट खसरा है। रविन्द्र पाटीदार ने कहा कि  हमने कलेक्टर साहब को समस्या बताई है। मंदिर पर आने-जाने वाला मार्ग बंद पड़ा है। मंदिर का रास्ता खुलवाया जाए। पाटीदार ने कहा 682 नंबर शासकीय तालाब की पाल है।

संजय अग्रवाल ने कहा था-जमीन उनके ट्रस्ट की

इस मामले में कॉलोनाइजर संजय अग्रवाल ने कहा था कि जमीन उनके ट्रस्ट की है। रजिस्ट्री मेरे नाम से है, बंटाकन मेरे नाम से है। हमारे ट्रस्ट में11 ट्रस्टी हैं। हमने कोई रास्ता बंद नहीं दिया है। हमने रंगवासा गांव के अंदर से रास्ता दिया है। लोग वहां दर्शन करने आते हैं।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान दिवस पर कहा- समय पर न्याय ही सच्चा न्याय, लंबित मुकदमों से चुनौतियां

संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश- समय पर न्याय जरूरी, लंबित मुकदमे न्याय व्यवस्था की बड़ी चुनौती। मुफ्त कानूनी सहायता पर भी जोर।

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का किया प्रस्ताव, राज्यसभा-लोकसभा की तिथियां तय

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का प्रस्ताव किया है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी।

प्राथमिक शिक्षक भर्ती चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी छूट, आवेदन की अंतिम तिथि तक सारी योग्यता जरूरी

प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को छूट नहीं मिलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी योग्यता पूरी होना अनिवार्य है।

संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह ने कहा- संविधान केवल किताब नहीं, भावना है

संविधान गौरव दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान केवल किताब नहीं, यह देश की भावना और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का प्रतीक है।

पन्ना के मनकी बीट जंगल में बाघिन का शव मिला, गले में क्लच वायर का फंदा

पन्ना टाइगर रिजर्व के पास मनकी बीट के जंगल में वयस्क बाघिन का शव मिला। गले में क्लच वायर का फंदा कसा था, शिकार की आशंका जताई गई।

यूपी चुनाव: जनसत्ता दल ने तीन प्रत्याशियों की सूची घोषित, राजा भैया कुंडा से लड़ेंगे

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 के लिए प्रत्याशी सूची जारी की। राजा भैया कुंडा से, विनोद सरोज बाबागंज और कुलदीप पटेल विश्वनाथगंज से चुनाव लड़ेंगे।

सेंसेक्स 390 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,880 के पार, बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद

सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 26 नवंबर को बंद हुए। आईटी शेयरों की मजबूती से सेंसेक्स 390 अंक और निफ्टी 25,880 के पार पहुंचा।

27 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया की भिड़ंत

हिंदी बॉक्स ऑफिस क्लैश में 27 नवंबर को गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया रिलीज होंगी। दोनों फिल्मों के बजट, कलेक्शन और कास्ट पर नजर।

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी अमनदीप सिंह भामरा गिरफ्तार। रातीबड़ पुलिस जांच में जुटी।

IRCTC स्कैम: दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू, राबड़ी, तेजस्वी की याचिका खारिज की

IRCTC घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिका खारिज की। ट्रायल कोर्ट का आदेश बरकरार।