आखिर केरल में केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला से कैसे आगे निकले वीडी सतीशन?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

तिरुवनंतपुरम। चुनाव परिणाम घोषित होने के 9 दिन बाद आखिरकार कांग्रेस को केरल में मुख्यमंत्री मिल गया है। वीडी सतीशन केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे।  सीएम की दौर में केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला का नाम भी आगे चल रहा था, लेकिन इन सतीशन ने इन सबको पीछे छोड़ दिया।

लगातार छठी बार विधायक बने हैं

वीडी सतीशन ने 2026 का केरल विधानसभा चुनाव परवूर निर्वाचन क्षेत्र से जीता है। इसके साथ वे छठवीं बार विधायक बने हैं। वे पिछले 25 वर्षों से परवूर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने पहली बार वर्ष 2001 में इस सीट पर जीत हासिल की थी।

केरल कांग्रेस का प्रमुख चेहरा बने

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर सतीशन ने सत्ताधारी वामपंथी सरकार के खिलाफ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के अभियान के एक प्रमुख चेहरे के रूप में अपनी पहचान बनाई। वे राज्य सरकार पर लगातार हमलावर रहे। उन्होंने केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।  2021 के केरल विधानसभा चुनावों के बाद  उन्हें कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला के स्थान पर विपक्ष के नेता बनाया गया था।

छात्र जीवन से शुरू की राजनीति

1964 में कोच्चि के पास नेटूर में जन्मे वी.डी. सतीशन ने केरल छात्र संघ (केसीयू) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। पेशे से वकील और समाज सेवक सतीशन ने धीरे-धीरे यूथ कांग्रेस और फिर मुख्यधारा की राजनीति में अपनी पहचान बनाई।

इन कारणों से सारे नेताओं को पीछे छोड़ा

केरल विधानसभा चुनाव में इस बार सतीशन सबसे आगे रहा। उन्होंने चुनाव को लीड किया और पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी की तरह केरल कांग्रेस का चेहरा बने।  पार्टी यह मानती है कि उनकी मेहनत के कारण ही 10 साल बाद कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली। कहा जा रहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता भी सतीशन के नाम पर अड़े थे। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने खुलकर सतीशन का समर्थन किया।

हर वर्ग में पकड़ रखते हैं सतीशन

केरल में कहा जाता है कि सतीशन की हर वर्ग में अच्छी पैठ है। केरल कांग्रेस की गुटबाजी का उन पर कोई असर नहीं हुआ और वे सारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की कोशिश करते रहे। युवा वर्ग में भी उन्होंने अच्छी पकड़ बनाई, जिसका फायदा कांग्रेस को मिला।

राजनीतिक जीवन का खेल लिया था जुआ

इस विधानसभा चुनाव में सतीशन ने घोषणा की थी कि अगर यूडीएफ 140 में से 100 सीटें नहीं जीतता है, तो वह राजनीति छोड़ देंगे और ‘वनवास’ पर चले जाएंगे। राज्य में यूडीएफ की जीत में उनके इस दावे का योगदान भी रहा।

कांग्रेस की वापसी में निभाया बड़ा रोल

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, सतीशन ने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाकर जनता का समर्थन हासिल किया। उनकी रणनीति ने कांग्रेस को लंबे समय बाद सत्ता में वापसी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इन्हीं सब कारणों से वे सीएम पद की रेस में केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला से काफी आगे निकल गए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।