पीएम मोदी खुद दो गाड़ियों के काफिले में निकले, फिर भी नहीं मान रहे भाजपा के सीएम, छह से आठ गाड़ियों के नीचे नहीं भर रहा मन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से पेट्रोल-डीजल-गैस की बचत करने की अपील की थी। इसका असर मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के काफिले पर भी नजर आने लगा। अधिकांश सीएम ने अपने काफिले में छह से आठ गाड़ियां रखने का ऐलान कर दिया। इधर, पीएम मोदी ने खुद दो गाड़ियों के काफिले में निकल कर एक आदर्श प्रस्तुत किया, लेकिन इसका असर मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों पर नहीं दिख रहा है।

सम्राट चौधरी के काफिले में दो दर्जन गाड़ियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिहार में सीएम के काफिले में गाड़ियों की संख्या कम होगी। सम्राट चौधरी ने बहुत सारे निर्देश तो दे दिए हैं, लेकिन बुधवार को ही कैबिनेट बैठक के बाद वे दो दर्जन गाड़ियों के साथ बाहर निकले। वह भी तब जब पीएम मोदी के दो गाड़ियों वाले काफिले का वीडियो वायरल हो चुका था।

सीएम योगी ने काफिला आधा किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने और राज्य के मंत्रियों के काफिले में चलने वाले वाहनों की संख्या तत्काल 50 प्रतिशत तक कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि ईंधन की बचत जरूरी है। साथ ही लोगों से अनावश्यक सोने की खरीद से बचने की भी अपील की। आधा कम करने पर भी गाड़ियों की संख्या छह से आठ के करीब होती है।

एमपी के सीएम के काफिले में आठ वाहन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटा दी है। अब उनके काफिले में 13 वाहनों की जगह केवल आठ वाहन शामिल होंगे। राज्य सरकार ने यह भी फैसला किया है कि दौरों के दौरान वाहन रैलियां आयोजित नहीं की जाएंगी और मंत्री न्यूनतम वाहनों का इस्तेमाल करेंगे।

दिल्ली, राजस्थान और बिहार में भी असर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के सरकारी वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिल्ली वासियों से ऊर्जा संरक्षण के इस राष्ट्रीय अभियान में भाग लेने की अपील की। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम से कम रखने का आदेश दिया है। इसके बाद उनके काफिले में केवल पांच वाहन नजर आए। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी अपने काफिले के वाहनों की संख्या आधी करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि केवल जरूरत पड़ने पर ही आधिकारिक यात्राएं की जाएंगी।

महाराष्ट्र और गुजरात सरकार ने भी उठाए कदम

महाराष्ट्र सरकार ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिया है कि आधिकारिक हवाई यात्रा से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अनुमति लेना जरूरी होगा, वहीं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा है कि वे अब हेलीकॉप्टर और विमानों की जगह ट्रेन, राज्य परिवहन बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का उपयोग करेंगे। उन्होंने अपने सरकारी काफिले को भी छोटा करने का फैसला लिया है। गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने प्रधानमंत्री की अपील के बाद अपनी प्रस्तावित अमेरिका यात्रा भी रद्द कर दी है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।