नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन रुपए से अधिक का इलाफा कर दिया है। इसके साथ ही सीएनजी के दाम भी 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार को आड़ें हाथों लिया है।
सरकार की गलती जनता भुगतेगी
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार की आलोचना की। उन्होंने लिखा कि गलती मोदी सरकार की है और इसकी कीमत जनता को चुकानी पड़ेगी। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि अभी 3 रुपये का झटका दिया गया है, बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना
- गंगाजल विवाद: राहुल गांधी ने दलित विरोधी मानसिकता पर साधा निशाना
- महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने छोड़ी कुर्सी
- पेंग्विन इंडिया ने सोनिया गांधी की किताब ‘बिलोंगिंग’ छापने से किया इनकार
- लोकसभा अध्यक्ष ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को भेजा नोटिस
- गृह मामलों की समिति में पैलेट गन पर विपक्ष का हंगामा
जयराम रमेश ने कहा-महंगाई बढ़ना तय
कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे महंगाई बढ़ना तय है। इससे आर्थिक विकास दर में गिरावट भी आएगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम थी तो मोदी सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के बजाय उन्हें लूटा।



