तमिलनाडु में शपथ के दौरान ही भाषण देने लगे विजय, राज्यपाल को टोकना पड़ा, पहले ही दिन कर दिए कई ऐलान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

चेन्नई। तमिलनाडु में रविवार को टीवीके चीफ चंद्रशेखर जोसेफ विजय ने सीएम पद की शपथ ली।  उन्हें तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शपथ दिलाई। शपथ लेने के दौरान ही विजय तमिल में भाषण देने लगे। राज्यपाल को उन्हें टोकना पड़ा।

राज्यपाल ने विजय को बताया कि उन्हें कैसे शपथ लेनी है। जैसे ही राज्यपाल ने पहली लाइन बोली- विजय अपने स्टाइल में भाषण देने लगे। इस दौरान पूरा स्टेडियम तालियों और विजय की प्रशंसा में गूंज उठा। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने पहले संबोधन में राज्य की राजनीति और प्रशासन को लेकर बड़ा संदेश दिया।

विजय ने कहा-सत्ता दुरुपयोग नहीं होगा

अपने भाषण में विजय ने खुद को आम आदमी बताते हुए कहा कि सत्ता का दुरुपयोग नहीं होगा और जनता के हर पैसे का हिसाब रखा जाएगा। विजय ने कहा कि वह किसी शाही वंश से नहीं आते, लेकिन जनता ने उन्हें स्वीकार किया और नेतृत्व का अवसर दिया।

जनता के एक पैसे को हाथ नहीं लगाएंगे

विजय ने कहा कि वह जनता के एक पैसे को भी हाथ नहीं लगाएंगे और सरकार में भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह जनता के लिए काम करेगी। विजय ने पूर्ववर्ती सरकार पर राज्य को भारी कर्ज में डुबोने का आरोप लगाते हुए कहा कि तमिलनाडु के 10 लाख करोड़ रुपये के कर्ज पर श्वेतपत्र जारी किया जाएगा।

200 यूनिट मुफ्त बिजली की फाइल पर हस्ताक्षर

कार्यभार संभालते ही मुख्यमंत्री विजय ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना की फाइल पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए विशेष टास्क फोर्स के गठन का भी आदेश दिया।

नशे के खिलाफ कार्रवाई का वादा

विजय ने कहा कि राज्य में नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और प्रभावित लोगों को छोड़ने के बजाय उन्हें पुनर्वास की दिशा में काम किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा को उन्होंने सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

विजय बोले- मैं झूठे वादे नहीं करूंगा

शपथ के बाद विजय ने कहा कि आपने कहा तुम आओ, हम तुम्हारा ख्याल रखेंगे।  इस सफर में कई मुश्किलें आईं। लोगों ने आपका मजाक उड़ाया, लेकिन आप पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। इन सबके कारण आज मैं शपथ ले रहा हूं। मैं क्या कहूं समझ में नहीं आ रहा… मैं मैसेंजर ऑफ गॉड नहीं हूं. मैं एक आम आदमी हूं। मैं झूठे वादे नहीं करूंगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।