कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। अब भाजपा नेता दिलीप घोष ने पलटवार करते हुए कहा है कि जब तक जीत रहे थे, तब तक सब ठीक था।
महिला सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस
दिलीप घोष ने अभिषेक बनर्जी के बयान को लेकर कहा कि ‘जब तक वे जीत रहे थे, तब तक सब ठीक था, ईवीएम ठीक थी और चुनाव आयोग ठीक था। अब जब वे हार गए हैं, तो कह रहे हैं कि मैनिपुलेशन हुआ है. समाज ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करता। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सब कुछ लागू किया जाएगा। बंगाल में जो भी घटनाएं हुई हैं, वे दोबारा नहीं होनी चाहिए। हम इस पर जीरो-टॉलरेंस अप्रोच के साथ काम करेंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- Abhishek Banerjee को हाईकोर्ट से राहत, अमातला में पार्टी ऑफिस गिराने पर रोक, शनिवार को हुई थी कार्रवाई
- TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, पार्टी में वापस आ जाएं, एक घंटे में दे दूंगा इस्तीफा
- Abhishek Banerjee : ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका, डायमंड हार्बर में दफ्तर पर चला बुलडोजर
- Abhishek Banerjee को बड़ा झटका! MP High Court ने हटाई Arrest Warrant पर रोक, क्या अब बढ़ेंगी TMC नेता की मुश्किलें?
- टीएमएसी के बंटवारे पर अभिषेक बनर्जी भी रखेंगे अपना पक्ष, स्पीकर ओम बिरला ने 19 जून को बुलाया
- Bengal Political Storm: रात 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर रेड! ताला तोड़कर घुसी पुलिस? ममता बनर्जी भी तुरंत पहुंचीं
अभिषेक बनर्जी ने जमकर लगाए थे आरोप
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा था कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और लोगों के अधिकारों के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने लिखा था कि हमने एक बेहद मुश्किल चुनाव लड़ा है, जिसमें कथित तौर पर लगभग 30 लाख असली वोटरों को वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान, हमने देखा कि कई सरकारी एजेंसियों और भारत के चुनाव आयोग का रवैया कितना पक्षपातपूर्ण था। अभिषेक बनर्जी ने लिखा था कि लोकतांत्रिक संस्थाएं जिन्हें निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए, वे भी सवालों के घेरे में दिखी।



