असम विधानसभा चुनाव के नतीजे अब पूरी तरह स्पष्ट हो चुके हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 102 सीटें जीतकर मजबूत बहुमत हासिल किया है। वहीं कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा और वह केवल 19 सीटों पर सिमट गई।
इन नतीजों के बाद ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। उनके मुताबिक, जो दूसरे के लिए गड्ढा खोदता है, वह खुद उसी में गिरता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Hormuz Strait Attack: हॉर्मुज में दो जहाजों पर मिसाइल हमला, अमेरिका ने ईरान पर लगाया आरोप, मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा युद्ध का खतरा?
- Balochistan Attack: बलूचिस्तान में बड़ा फिदायीन हमला! BLA का दावा—Pakistan Coast Guard के 30+ जवान ढेर, ग्वादर में मचा हड़कंप
- India-US Trade Deal 2026: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘ट्रंप को खुश करना बंद करें’! क्या किसानों के हितों पर मंडरा रहा है खतरा?
- Ram Mandir Donation Row: संजय राउत का BJP पर बड़ा हमला, ‘महमूद गजनवी जैसी लूट’ वाले बयान से गरमाई राजनीति
- Ranchi RSS Office Attack Mystery: दुबई से आया था टास्क? ISI और आतंकी नेटवर्क कनेक्शन के खुलासे से मचा हड़कंप!
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
अजमल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कुछ इलाकों में राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की, लेकिन उसकी वही रणनीति उसके लिए नुकसानदेह साबित हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत अब पहले जैसी नहीं रही और इस हार की जिम्मेदार वह खुद है।
यह पहली बार नहीं है जब मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी की हो। मतदान से पहले भी उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस चुनाव में पूरी तरह समाप्त हो जाएगी और गौरव गोगोई भाजपा में शामिल हो जाएंगे। ।



