अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कथित तौर पर धमकी देने और उकसावे वाली भाषा इस्तेमाल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विधान नगर साइबर अपराध थाने की पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरकार की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला विधान नगर थाने में दर्ज किया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- भोपाल में बोले अमित शाह -2029 तक नशामुक्त होगा मध्यप्रदेश, डेयरी और न्याय व्यवस्था पर जोर
- वंदे मातरम पर सियासी संग्राम: कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, यूपी से केरल तक बढ़ा विवाद
- शहजाद भट्टी नेटवर्क पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, विदेश मंत्रालय ने दिया सख्त जवाब
- पश्चिमी यूपी में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा! 16 संदिग्ध गिरफ्तार, अमित शाह ने बताया ISI कनेक्शन
- खड़गे का बीजेपी पर तीखा हमला: ‘जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं’
पुलिस ने बताया कि अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 के अलावा धारा 351 और 353 (1) (सी) के तहत मामला दर्ज हुआ है। धारा 196 गैर-जमानती मानी जाती है, जिसमें तीन वर्ष तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
इसके अलावा जन प्रतिनिधित्व कानून की धारा 123 (2) और 125 के तहत भी शिकायत दर्ज की गई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनाव परिणाम के बाद बिना केंद्रीय सुरक्षा के जनता के बीच आने की चुनौती दी थी। शिकायतकर्ता का दावा है कि इस तरह के बयान से राज्य में तनाव और अराजकता की स्थिति पैदा हो सकती थी।



