मुंबई। बकरीद पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के बयान से सिसायत गरमा गई है। राणे ने वर्चुअल बकरीद मनाने की बात कहते हुए कहा कि कंप्यूटर पर फोटो लगाकर बकरा काटें। उनके बयान पर राजद और कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही भाजपा के ही एक मुस्लिम नेता ने राणे के बयान का विरोध किया है।
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कुर्बानी पर कहा है कि होली या दीपावली आती है तो कुछ लोग सलाह देने के लिए आगे आते हैं। कहते हैं पर्यावरण के अनुसार होली मनाएं, ड्राय होली मनाएं, पटाखे मत फोड़ें। अब बकरीद आई है तो उनसे (मुसलमानों) बोलिए कि जरा वर्चुअल बकरीद मना लें। एआई का जमाना है। कंप्यूटर पर एक बकरे की तस्वीर लगाएं और दिखाएं कि हम बकरा काट रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस
- नरोत्तम मिश्रा को भोपाल के बाद दिल्ली से भी निराशा, ना नितिन नवीन मिले ना अमित शाह, अब खुद को बताने लगे पार्टी का कार्यकर्ता
- Jammu-Kashmir में भी ऑपरेशन लोटस, सीएम उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर लगाया विधायकों को 20-30 करोड़ के ऑफर देने का आरोप
- चिन्ता न करें भाजपा के 70 पार नेता, आपके स्वागत को आतुर है ‘मार्गदर्शक मंडल’
- BJP में बड़ा झटका! नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, समर्थकों का हाईवे जाम और पुलिस पर पथराव… अब दतिया उपचुनाव में क्या होगा?
- दतिया की बगावत से भाजपा में नया ट्रेंड शुरू, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो समर्थकों ने मचाया बवाल, जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
राजद प्रवक्ता ने कहा-इस तरह की भाषा गलत
राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि नितेश राणे ने जिस तरह का बयान बकरीद पर दिया है और उन्होंने कुर्बानी के संबंध में जिस तरह की बात कही है ये भारत के संविधान और संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ है। भाजपा जो समाज में नफरत और कहीं न कहीं माहौल को खराब करने वाली राजनीति करती रही है उसी को नितेश राणे ने आगे बढ़ाने का काम किया है। एजाज अहमद ने कहा किभारत के संविधान में स्पष्ट उल्लेख है कि सभी धर्मों के लोग परंपरा और रीति रिवाज के अनुसार पर्व मानएंगे उस पर रोक नहीं है, लेकिन जब भी बकरीद का समय आता है तो भाजपा के लोग ज्ञान देना शुरू कर देते हैं। इस तरह की भाषा कहीं से उचित नहीं है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने सांप्रदायिक राजनीति घातक
नितेश राण के बयान पर बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि देश के आर्थिक हालात अभी बदतर हैं और ऐसे में जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं द्वारा सांप्रदायिक राजनीति करना और घातक साबित होगा। जब हमें विकास और स्थिरता पर बात करनी चाहिए तो हमारे जिम्मेदार नेता त्योहारों पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा जिनसे अपना विभाग नहीं संभल रहा है वे केवल विवादित बयानों से खुद को प्रासंगिक बनाएं रखने की जुगत भिड़ा रहे हैं।
राणे की होटल में मिलता है मटन
भाजपा नेता हाजी अराफत शेख ने नितेश राणे के बयान का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि नितेश राणे को समझना पड़ेगा, यह ईद का त्योहार है। सबसे बड़ी बात है कि उनकी भी गोश्त की दुकान है। उनके पिताजी गोश्त की दुकान चलाकर ही आज मंत्री बने, मुख्यमंत्री रहे हैं। केंद्र सरकार में इतने बड़े ओहदे पर पहुंचे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि नितेश राणे का खुद का होटल है, जो उनकी माताजी के नाम पर है। वहां बहुत अच्छा क्रैब और मच्छी मिलती है। मटन मसाला तो जोरदार मिलता है। इसलिए नितेश राणे जी आपको समझना पड़ेगा।



