नई दिल्ली। अमेरिका में रहने वाले एक गुजराती महिला मेघना पटेल की हत्या हो गई है। बताया जाता है कि स्टोर में लूट करने आए एक नकाबपोश ने विरोध करने पर महिला को गोली मार दी। मेघना उसी स्टोर में काम करती थीं।
मेहसाणा जिले की है महिला
मेघना पटेल मेहसाणा जिले की विजापुर तालुका के जंत्राल गांव की मूल निवासी हैं। वे पिछले 10 वर्षों से परिवार के साथ अमेरिका में बस गई थीं। वह वहां एक स्टोर में काम करती थीं। जब मेघना पटेल स्टोर में मौजूद थीं तभी एक अज्ञात व्यक्ति ग्राहक बनकर स्टोर में घुस आया।
👉 यह भी पढ़ें:
- अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान
- मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर विवाद! USCIRF ने वीजा रद्द करने की मांग की, भारत की धार्मिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल
- नेपाल में बाढ़ की बड़ी तबाही! भारतीयों समेत सैकड़ों यात्री लापता, MEA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
- नेपाल में कुदरत का कहर: तिब्बत से आई भीषण बाढ़ में अब तक 157 मौतें, 750+ लापता
- अमेरिका ने रोके वीजा इंटरव्यू, भारतीय आवेदकों पर असर
- होर्मुज स्ट्रेट पर फिर बढ़ा तनाव! ट्रंप के ‘माइंस हटाने’ के दावे को ईरान ने किया खारिज
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
इस वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि हमलावर ने ट्रैकसूट, जैकेट, हाथों में दस्ताने, मुंह पर मास्क और सिर पर टोपी पहन रखी थी, जिसके कारण उसकी केवल आंखें ही दिखाई दे रही थीं। हमलावर ने मेघना पटेल से कुछ सेकंड बात की और अचानक अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया।
गांव में शोक की लहर
इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही जंत्राल गांव और पूरे मेहसाणा जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार और रिश्तेदार पूरी तरह से टूट गए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सालों से अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में रहने वाले गुजराती समुदाय के लोगों पर हमले और क्राइम की घटनाएं बढ़ रही हैं।



