‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि उनकी पार्टी का इंस्टाग्राम पेज हैक कर लिया गया है। इसके साथ ही उनका निजी इंस्टाग्राम खाता और अन्य मंच भी प्रभावित हुए हैं।
अभिजीत दीपके ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा, “हमारा किसी भी अकाउंट पर नियंत्रण नहीं है। इस पोस्ट के बाद जो भी संदेश या पोस्ट साझा की जाएगी, उसे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का आधिकारिक बयान न माना जाए।”
👉 यह भी पढ़ें:
- Meta पर बढ़ा दबाव, PM Modi के वीडियो मामले में Zuckerberg ने मांगी माफी; जानिए पूरा विवाद
- Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पहुंचे अभिजीत दीपके, समर्थकों से मांगी माफी; लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
- Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली में बढ़ा तनाव, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके भी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे
- क्या कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कह दी बड़ी बात
- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका, कुछ ही दिनों में लाखों लोग जुड़े
- कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, घर में घुसकर चाकू से किया हमला
उन्होंने बताया कि पार्टी का इंस्टाग्राम पेज हैक हो गया है, उनका निजी इंस्टाग्राम खाता भी हैक कर लिया गया है, जबकि एक्स खाते पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा उनका बैकअप खाता भी हटा दिया गया है।
गौरतलब है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के इंस्टाग्राम पर 2.17 करोड़ से अधिक फॉलोवर हैं, जो सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के फॉलोवर से दोगुने से भी ज्यादा बताए जा रहे हैं।



