रायबरेली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर एक विवादित बयान दिया है। बुधवार को रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री लोगों से अपील करते हैं कि सोना मत खरीदो, पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करो और दूसरी तरफ खुद महंगी विदेश यात्राओं पर निकल जाते हैं। राहुल गांधी ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह गद्दार हैं।
हिंदुस्तान का आर्थिक सिस्टम बेच दिया
नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है। फिर से बोलता हूं, नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है। उसने अडानी को, अंबानी को और अमेरिका को हिंदुस्तान का आर्थिक सिस्टम पकड़ा दिया है। अब आर्थिक तूफ़ान आ रहा है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है
- ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी
- पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल
- असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें
- संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग
- दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!
कोविड के समय जैसा रोएंगे मोदी
राहुल गांधी ने कहा कि देखना, दो-तीन महीने में आपको पता लग जाएगा। कैसा जबरदस्त झटका लगने वाला है। और आप याद रखना, नरेंद्र मोदी कहेंगे, आपसे कहेंगे, रोएंगे, जैसे कोविड के समय रोया था। जैसे नोटबंदी के समय रोया था। रोएंगे और कहेंगे मेरी गलती नहीं है।
गलति मोदी, शाह और आरएसएस की
राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपको बता रहा हूं कि गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस की है, क्योंकि इन्होंने इसको (संविधान की किताब दिखाते हुए) खत्म किया है। उन्होंने आगे कहा- नरेंद्र मोदी आपसे कहते हैं कि विदेश मत जाओ। आपसे कहते हैं सोना मत खरीदो। आपसे कहते हैं इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदो। आने वाले समय में किसान के पास खाद नहीं होगा। आर्थिक तूफान आ रहा है।
पीएम के विदेश यात्रा पर उठाए सवाल
राहुल गांधी ने कहा कि आप देखना, कुछ ही महीनों में महंगाई कहां जाती है। पेट्रोल के दाम कहां जाते हैं। डीजल के दाम कहां जाते हैं, गैस के दाम कहां जाते हैं। दाल चावल के दाम कहां जाते हैं। खुल के प्रधानमंत्री कहते हैं, सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, और फिर हजारों करोड़ रुपये के जहाज में विदेश चले जाते हैं। आप लोग चुप रहते हो।
चुनाव से पहले कहा था पेट्रोल की कमी नहीं
राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव से पहले कहा गया कि पेट्रोल, गैस की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे। आज जब पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं तो अंबानी पेट्रोल हिंदुस्तान से बाहर भेज रहे हैं। अंबानी रूस से पेट्रोल खरीदकर बाहर बेचते हैं और उस पैसे से वे नरेंद्र मोदी की फंडिंग करते हैं। यह सच्चाई है।



