HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
दिल्ली के जंतर मंतर पर शनिवार को हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कवि कुमार विश्वास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कुमार विश्वास ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि जब जर्मनी में बैठा युवक अमेरिका में बैठे दूसरे युवक के साथ मिलकर तुर्किए के लाइक्स के सहारे भारत को नेपाल बनाने का प्रयास कर रहा है उस समय देश का युवा देश के संस्कार दिखाने के लिए खड़ा हुआ है।
केंद्र सरकार ने एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। जब विपक्ष ने हो-हल्ला मचाया और सोशल मीडिया पर लोग सरकार की आलोचना करने लगे तो सरकार ने अब सफाई दी है। सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।
भाजपा के विधानसभा 4 के प्रभारी विरेंद्र शेड़गे अब खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। एक मामूली विवाद में शेड़गे ने संघ के पदाधिकारी के साथ मारपीट कर ली। मामला थाने भी पहुंचा। इधर, संघ के दबाव में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने शेड़गे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही उन्हें प्रभारी पद से भी हटा दिया है।
दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में पुलिस ने आरोपी शेफ केशव नेगी को भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने आग लगने की असली वजह बताई है। शेफ ने खुलासा किया है कि इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर मैंने बिजली काट दी।
NEET UG 2026 Latest News: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर पेपर लीक को लेकर तेजी से वायरल हो रहे दावों पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा बयान जारी किया है।
देशभर के करोड़ों परिवारों को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है। घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 7 जून की रात 12 बजे से लागू हो गई हैं।
नीट यूजी पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आज कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इसके बाद NEET (UG) री-एग्जाम के पेपर लीक होने की खबरें सामने आईं। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA सफाई देते हुए कहा है कि री-एग्जाम के पेपर लीक होने की खबरें गलत हैं।
विभिन्न परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ी को लेकर पूरे देश में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान को हटाने की मांग उठ रही है। युवाओं की कॉकरोच जनता पार्टी भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर इसी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। काफी संख्या में युवा जुटे हैं और सरकार से शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग कर रहे हैं।
Cockroach Janata Party (CJP) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसमें भाग लेने के लिए पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके आज ही अमेरिका से भारत आए। दीपके ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 5 दिन के अंदर इस्तीफा दें नहीं तो अगले शनिवार फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने आज यानी शनिवार को नामांकन भी दाखिल कर लिया है। इधर, कांग्रेस ने राहुल गांधी की पसंद मीनाक्षी नटराजन को अपना उम्मीदवार बनाया, जिसको लेकर पार्टी में जमकर विरोध है।
केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया है कि सरकारी कंपनी Oil India Limited ने अंडमान के अपतटीय क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार खोज निकाला है।
Vaishno Devi Special Train, से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही एक स्पेशल ट्रेन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बोगी के बाथरूम के पास का हिस्सा अचानक तेज धमाके जैसी आवाज के साथ टूट गया।
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6283 उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी और तभी एक पक्षी विमान से टकरा गया।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi और राजद प्रमुख Lalu Prasad Yadav की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। मामला तब और चर्चा में आ गया जब राबड़ी देवी ने अपने सरकारी आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया।
Punjab Road Accident की एक दर्दनाक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। पंजाब के फिरोजपुर जिले के ममदोट क्षेत्र में शनिवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी और ट्राले के बीच हुई भीषण टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई,
बिहार विधान परिषद के लिए भाजपा और जदयू ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को जहां उम्मीदवार बनाया है, वहीं जदयू ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को टिकट दिया है।
कर्मचारीगण गृह निर्माण संस्था की वरीयता सूची का विवाद अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने वरीयता सूची को चुनौती देने वाली एक याचिका की सुनवाई करते हुए रजिस्ट्रार से कहा है कि वह सही वरिष्ठता सूची की जांच करें और अगली सुनवाई की तारीख पर या उससे पहले उसे जमा करें।
रायसेन-भोपाल नेशनल हाईवे शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सेहतगंज फैक्ट्री के पास पेट्रोल पंप के नजदीक सागर से भोपाल जा रही एक बस और भोपाल से सागर लौट रही दूसरी बसे आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में एक मासूम समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 यात्री घायल हुए हैं।
Reserve Bank of India (RBI) ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने तीन दिनों तक चले आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति बैठक यानी एमपीसी के फैसलों का आज ऐलान किया। उन्होंने बताया कि मौद्रिक नीति समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला किया है।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण को राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक दिवस नहीं बल्कि पृथ्वी के भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने वैश्विक रक्षा जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। पुतिन ने संकेत दिए हैं कि रूस भारत के साथ पांचवीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट कार्यक्रम पर मिलकर काम करने को तैयार है।
भारत के प्रसिद्ध संविधान विशेषज्ञ और लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ. सुभाष सी. कश्यप के निधन से राजनीतिक और संसदीय जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 97 वर्षीय कश्यप लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
राज्यसभा के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इसके कुछ घंटों बाद ही कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार घोषित किए। मध्यप्रदेश से राहुल गांधी की पसंद मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। दिग्विजय सिंह के राज्यसभा में नहीं जाने की घोषणा के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ सहित कई नेता उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल थे।
हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पनहेड़ा खुर्द गांव के पास जेवर एयरपोर्ट से जुड़े फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माण स्थल पर गर्डर उठाने के लिए इस्तेमाल की जा रही एक भारी क्रेन अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिसके नीचे कई मजदूरों के दबने की सूचना से हड़कंप मच गया।
ध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मध्यप्रदेश से भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया जो लंबे समय से राज्यसभा की ओर टकटकी लगाए बैठे थे।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा का दंगल शुरू हो चुका है। भाजपा खेमे में भी भारी उठापटक है, क्योंकि कई नेता राज्यसभा के दरवाजे से दिल्ली जाने की आस लगाए बैठे हैं। इसके बावजूद किसी को भरोसा नहीं है, सबको डर है कि पिछली बार की तरह अंत समय दिल्ली से दूसरे राज्य का कोई नाम न टपक जाए।
पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम को मिले एक संदिग्ध ई-मेल में दावा किया गया कि सचिवालय परिसर में बम लगाया गया है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता और पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी।
NEET पेपर लीक विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के आंदोलन को खुला समर्थन देते हुए घोषणा की है कि वे 6 जून को दिल्ली पहुंचने की कोशिश करेंगे।
बिहार के मुजफ़्फरपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे एक निजी अस्पताल के ICU में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार कम से कम चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है
दिल्ली के मालवीय नगर में हुए अग्निकांड के मामले में दिल्ली पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
दिल्ली के मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग में 21 मौतों के बाद अब सरकार एक्शन में आ गई है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने एक आपात बैठक बुलाई, जिसमें भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति की घोषणा की गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा सीएम डॉ.मोहन यादव पर की गई टिप्पणी से उपजा विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। सीएम के दौ कौड़ी वाले बयान के बाद कांग्रेस भी लगातार हमला कर रही है। दूसरी तरफ भाजपा के निशान पर पटवारी हैं। इन दिनों भोपाल के भाजपा कार्यालय के बाहर लगा एक पोस्टर चर्चा में है, जिसमें पटवारी को सांप बताया गया है।
दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 35 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन इसी बीच एक ऐसा प्रस्ताव सामने आया है जिसने कारोबारी जगत और निर्यातकों की चिंता बढ़ा दी है।
देश की सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने मुंबई से दाऊद इब्राहिम मॉड्यूल से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी हुफैजा को गिरफ्तार किया है।
गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 290 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में गड़बड़ी के बाद केंद्र सरकार ने चेयमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का मंगलवार को ट्रांसफर कर दिया। इस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर बवाल मचा चुकी कॉकरोच जनता पार्टी में अब कई नेता और एक्टिविस्ट शामिल होने की बात कह रहे हैं। लद्दाख की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांगों को लेकर प्रमुखता से प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले सोनम वांगचुक ने इसमें शामिल होने की इच्छा जताई है।
गुजरात के सूरत जिले के बारडोली में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। गुजरात-महाराष्ट्र हाईवे पर दो बसों की टक्कर के बाद आग लग गई। इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि किनारे पर लगे बीम बैरियर तोड़कर नीचे जा गिरी।
CBSE परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर मोदी सरकार ने अब सख्त एक्शन लिया है। CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया गया है। सीबीएसई की ‘ऑन- स्क्रीन मार्किंग’ (OSM) प्रणाली में बड़े पैमाने पर हुईं कथित अनियमितताओं के बाद ये कदम उठाया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में स्वामित्व योजना सहित कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इसके तहत वर्षों से किसी संपत्ति पर काबिज लोगों को निःशुल्क रजिस्ट्री के माध्यम से जमीन और मकान का वैध मालिकाना हक प्रदान किया जाएगा।
मॉडल एवं एक्ट्रेस ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सेशन जज शोभना भालवी की अदालत ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया। इससे पहले 29 जून को कोर्ट ने दोनों को 5 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा था।
दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह हुए एक भीषण धमाके ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गैस सिलिंडर फटने से एक बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। धमाका इतना जोरदार था कि कुछ ही सेकंड में पूरा मकान मलबे के ढेर में तब्दील हो गया।
देश के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाने वाले वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) से जुड़े कथित उल्लंघनों की जांच के तहत अनिल अग्रवाल और वेदांता समूह से जुड़े कई ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। इस कार्रवाई के बाद कारोबारी जगत और शेयर बाजार में हलचल तेज हो गई है।
CBSE Board Result 2026 के बाद अपने अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के Verification, Answer Sheet Copy और Re-evaluation के लिए पोर्टल सक्रिय कर दिया है।
मंगलवार सुबह बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में आए भूकंप ने लोगों का ध्यान एक बार फिर बढ़ती भूकंपीय गतिविधियों की ओर खींच दिया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 दर्ज की गई।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 जून को मंत्रालय में मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मण्डल की बैठक ली। इसमें बताया गया कि मध्य प्रदेश में जुलाई से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होने जा रही है। पहले चरण में इंदौर से इस सर्विस की शुरुआत होगी, जिसमें 150 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।
डेली कॉलेज बोर्ड के चुनाव हो चुके हैं। नतीजे भी आ चुके हैं, पदाधिकारी भी चुन लिए गए हैं, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब कोर्ट के फैसलों को लेकर जंग जारी है। सोमवार को ही डेली कॉलेज से जुड़ी दो खबरें सामने आईं। एक में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देकर एक पक्ष अपनी जीत के ढोल पीट रहा है, वहीं दूसरा पक्ष उसे महज भ्रामक प्रचार बता रहा है।
इंदौर। मध्यप्रदेश और खासकर इंदौर के भाजपा नेता सबसे अलग हैं। अपने मन की करते हैं और कभी-कभी तो ऐसी करते हैं जो किसी के समझ नहीं आती। बड़े नेता चाहे लाख चिल्लाते रहें, सीख देते रहें लेकिन हमारे नेता अपनी ही राह पर चलते हैं। अब देख लीजिए ना, पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम डॉ.मोहन यादव तक पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील कर रहे हैं लेकिन हमारे नेता अपनी ही धुन में हैं।
जन्मदिन का होर्डिंग लगाकर घुमा दी गाड़ी
एक भाजपा के नेता हैं। विधायक महेंद्र हार्डिया के खासमखास। कई बार पार्षद रहे हैं। वर्तमान में महापौर परिषद के सदस्य हैं। अब बेचारे का जन्मदिन आया। कई जगह होर्डिंग-वोर्डिंग लगे, लेकिन इस बार पहाड़िया या उनके समर्थकों ने सबसे अलग कुछ करने की कोशिश की। फिर क्या था, लोडिंग वाहन के दोनों तरफ जन्मदिन की बधाई वाला होर्डिंग लगाकर उसे पूरे शहर में घुमा दिया गया।
जन्मदिन तो साल में एक ही बार आता है
देश में पेट्रोल-डीजल का संकट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार लोगों और नेताओं से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील कर रहे हैं। पीएम के कहने पर भाजपा के सारे मंत्री से लेकर सीएम तक ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी, लेकिन इससे हमारे इंदौरी नेताओं को क्या फर्क पड़ने वाला। आखिर जन्मदिन तो साल में एक ही बार आता है ना, पेट्रोल-डीजल की बचत तो 364 दिन हो ही जाएगी।
कई नेता गंवा चुके हैं पद
विडंबना यह है कि मध्यप्रदेश में गाड़ियों के काफिले के कारण कई भाजपा नेताओं को अपने पद गंवाने पड़े हैं। भिंड के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव तो इतने गाड़ियों के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंच गए कि पद से हाथ धोना पड़ा। कुछ ऐसा ही मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह के साथ भी हुआ था। आज भी यह सिलसिला जारी है।
बेचारे करें क्या, मन जो नहीं मानता
माना कि पेट्रोल-डीजल का संकट है। बड़े नेता अपील भी कर रहे हैं, लेकिन बिना गाड़ियों के काफिले के सड़क पर निकले नेताओं को भला कौन पूछेगा। यह भी सच है कि गाड़ियों और भीड़ से ही तो भौकाल बनता है। अब ऐसे में अपने नेताओं को दोष देना ठीक नहीं होगा। बेचारे गाड़ी पर नहीं चलेंगे और साइकिल या दोपहिया पर निकल लेंगे तो उनमें और आम आदमी में क्या फर्क रह जाएगा। ऐसे में नंदू भिया को भी गलत ठहराना ठीक नहीं होगा। आखिर वे भी बेचारे नेता ही तो हैं।
देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई (एडवांस्ड) 2026 के रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। सोमवार सुबह घोषित हुए रिजल्ट में हजारों छात्रों के सपनों को नई उड़ान मिली, जबकि टॉपर्स की उपलब्धियों ने सभी को चौंका दिया।
जम्मू-कश्मीर में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI अब जम्मू-कश्मीर में अपने नेटवर्क को सक्रिय रखने के लिए नई रणनीति पर काम कर रही है।
देशभर में LPG Price Hike ने एक बार फिर कारोबारियों और आम लोगों का ध्यान खींच लिया है। 1 जून से कमर्शियल गैस सिलेंडर की प्राइस में बड़ा इजाफा किया गया है।
शहर में लंबे समय से चल रहे जल संकट में अब सीएम डॉ.मोहन यादव की एंट्री हो गई है। रविवार को सीएम यादव ने संभागायुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर इंदौर के जल संकट की स्थिति की समीक्षा की। सीएम यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए।
हमेशा विवादों में रहने वाले रतलाम की आलोट सीट से भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी ही सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शक्ति का केंद्र नौकरशाही बन गई है।
भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कार्यभार संभाल लिया है। इसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने भविष्य की प्लानिंग बता दी। उन्होंने कहा कि हम अपने देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और सेना के आधुनिकीकरण पर सबसे पहला फोकस होगा।
गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में रविवार तड़के बड़ा घटनाक्रम सामने आया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने दावा किया है कि मामले का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है।
भारत सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अहम फैसला लेते हुए घोषणा की है कि 1 जून से पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाले निर्यात शुल्क (Export Duty) में बदलाव किया जाएगा।
दिल्ली में शनिवार को मौसम बिगड़ा रहा। आंधी-तूफान के बाद साकेत में एक पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य देर रात जारी रहा।
नीट यूजी परीक्षा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं। अब उन्होंने CUET को लेकर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि दावे विश्वगुरु के करते हैं, लेकिन एक भी परीक्षा नहीं करा सकते।