👉 यह भी पढ़ें:
- West Bengal: कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-जिसे जहां जाना है 21 जुलाई से पहले चला जाए
- TMC : बंगाल में ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, तीन पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में हुए शामिल
- TMC ऑफिस पर बागी गुट का कब्जा, बैठक के बाद लगाया ताला, अरूप रॉय का नाम लिखा बैनर टांगा
- बंगाल में टीएमसी के बागियों का बड़ा खेला, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को पद से हटाया
- इस्तीफा नहीं दूंगी: धरना क्वीन ममता बनर्जी की यह नौटंकी क्यों?
- एग्जिट पोल के अनुमानों के बाद ममता बनर्जी ने किया सरकार बनाने का दावा, वीडियो जारी कर जनता को दिया धन्यवाद
0:00 left
ममता बनर्जी अब दीदी नहीं रहीं,आंटी बन गई ,शुभेंदु
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर क्रूर रवैया अपनाने का आरोप लगाया है. दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में बोलते हुए शुभेंदु ने कहा कि ममता बनर्जी अब दीदी नहीं, बल्कि आंटी बन गई हैं और उनकी सरकार बुआ-भतीजे की सरकार है.
अधिकारी ने कहा, पूरे बंगाल के इलाके में ममता बनर्जी के संरक्षण में ऐसा काम चल रहा है. उन्हें दीदी बोलना छोड़ दीजिए, वह आंटी बन गई हैं. हिंदी में बुआ. बीजेपी विधायक ने कहा, वह दीदी नहीं है. दीदी नाम के साथ ममत्व, एक मानवीय भावना होती है लेकिन ममता बनर्जी की क्रूरता यह है कि मैंने उन्हें नंदीग्राम में हराया तो मेरे खिलाफ 42 मामले दर्ज कर दिए. बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि जो सीरिया में हो रहा है, वैसा ही बंगाल में हो रहा है.



