रांची टेस्ट 307 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी,ध्रुव जुरेल ने खेली उम्दा पारी
👉 यह भी पढ़ें:
- रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी की तारीख हुई तय, लखनऊ के होटल में होगी रस्में
- भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज: 13-17 सितंबर को नई दिल्ली में मुकाबले
- भारत-जापान का पहला टी20 इंटरनेशनल 22 सितंबर को
- एशियन गेम्स 2026: वीवीएस लक्ष्मण होंगे भारतीय टीम के कोच
- भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी
- अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी 307 रनों पर सिमट गई है. रांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे, जिनका पीछा कर रही भारतीय टीम तीसरे दिन के पहले सत्र में ही ऑलआउट हो गई. भारतीय टीम इंग्लैंड से 46 रन पीछे है लेकिन हालात और भी ख़राब हो सकते थे. दरअसल, भारत के 177 रनों पर ही सात विकेट गिर चुके थे, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने सधकर खेलते हुए टीम की मैच में वापसी करवाई.

सबसे शानदार प्रदर्शन विकेटकीपर बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल का रहा. उन्होंने 90 रन की शानदार पारी खेली. उन्हें कुलदीप यादव का साथ मिला, जिन्होंने आठवें विकेट के लिए जुरेल के साथ मिलकर 76 रनों की साझेदारी की. इंग्लैंड की ओर से सबसे शानदार प्रदर्शन शोएब बशीर का रहा. अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे बशीर ने पांच विकेट हासिल किए.



