एग्जिट पोल के अनुमानों के बाद ममता बनर्जी ने किया सरकार बनाने का दावा, वीडियो जारी कर जनता को दिया धन्यवाद

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल जहां एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगा रहे हैं, वहीं सीएम ममता बनर्जी ने फिर टीएमसी के सत्ता में आने का दावा किया है। गुरुवार की शाम को एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा करती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है-230 सीटों पर टीएमसी की बढ़त होगी।

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में ममता बनर्जी ने कहा-नमस्कार! बंगाल की धरती और यहां के लोगों को मेरा प्रणाम, सलाम, जोहार और जय जिरेन. आप सभी अच्छे रहें, स्वस्थ रहें- हम आपके बहुत आभारी हैं। इतनी गर्मी, इतनी मुश्किलों और अत्याचारों के बावजूद आपने जिस तरह लाइन में खड़े होकर वोट दिया, उसके लिए हम आपके कृतज्ञ हैं।

कार्यकर्ताओं का माना आभार

ममता बनर्जी ने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं का भी दिल से धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने जान की बाजी लगाकर संघर्ष किया, अत्याचार सहे- सेंट्रल फोर्स और स्थानीय फोर्स के संयुक्त दबाव के बावजूद डटे रहे। भारत सरकार की पूरी मशीनरी- प्रधानमंत्री, गृह मंत्री से लेकर 19 राज्यों के बीजेपी नेताओं तक- पैसे, ताकत और हथियारों के सहारे बंगाल के लोगों को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन जनता ने जवाब वोट बॉक्स में दे दिया।

226 सीट पार करने का दावा

ममता बनर्जी ने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाना चाहती हूं कि टीवी पर जो दिखाया जा रहा है, वह बीजेपी दफ्तर से जारी एक साजिश है। मेरे पास जानकारी है कि पैसे देकर यह नैरेटिव फैलाया गया है। असलियत यह है कि हम 2026 में 226 पार करेंगे। मुझे जनता के फैसले पर पूरा भरोसा है।

भाजपा ने सभी एजेंसियों का इस्तेमाल किया

ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी ने ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का इस्तेमाल किया, सेंट्रल फोर्स का दुरुपयोग किया। कई जगह महिलाओं, बच्चों और कार्यकर्ताओं पर अत्याचार हुआ। उदयनारायणपुर में जो व्यक्ति वोट देने गया और मारा गया, उसके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है- हम उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि कई जगह हमारे कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को भी मारा गया।

एग्जिट पोल भाजपा के मुताबिक

ममता बनर्जी ने कहा कि मैं दो रातों से सोई नहीं हूं। मैं आपसे कहना चाहती हूं- यह बीजेपी की साजिश है। वे जनता का हक नहीं छीन पाए, इसलिए अब आखिरी खेल मीडिया के जरिए खेल रहे हैं, ताकि लोगों और कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटे। मैं साफ कहना चाहती हूं- 2016 और 2021 में भी ऐसा हुआ था। एग्जिट पोल हमेशा बीजेपी के मुताबिक दिखाए गए। आज देश में निष्पक्षता खत्म हो चुकी है।

काउंटिंग तक सतर्क रहने की अपील

ममता बनर्जी ने कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों से अपील करती हूं- काउंटिंग तक सतर्क रहें। 294 सीटों पर हर उम्मीदवार खुद निगरानी करे। दिन में कार्यकर्ता रहें, रात में उम्मीदवार खुद पहरा दें। जरूरत पड़े तो मैं भी खुद पहरा दूंगी। जब ईवीएम मशीनों को स्टोर से काउंटिंग हॉल तक ले जाया जाएगा, तब गड़बड़ी की संभावना रहती है- इसलिए पूरी नजर रखें। काउंटिंग टेबल से लेकर कंप्यूटर अपलोड तक सतर्क रहें, क्योंकि वहां भी बदलाव की कोशिश हो सकती है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।