India

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली, सीबीआई ने कई दिनों तक की है पूछताछ

मॉडल एवं एक्ट्रेस ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सेशन जज शोभना भालवी की अदालत ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया। इससे पहले 29 जून को कोर्ट ने दोनों को 5 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा था।

यूपी में एक और शहर का नाम बदला, सीएम योगी ने किया ऐलान

उत्तर प्रदेश में एक और शहर का नाम बदल गया है। कुशीनगर जिले के फाजिलनगर का नया नाम अब पावागढ़ हो गया है। सीएम योगी ने एक कार्यक्रम में इसका ऐलान किया।

सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, जानें अब कितनी हुई जजों की संख्या

सुप्रीम कोर्ट को 5 नए जज मिले हैं। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ऑडिटोरियम में हुए एक समारोह में चीफ जस्टिस सूर्य कांत ने इन सभी जजों को पद की शपथ दिलाई।

Immigration Rules 2025: भारत सरकार ने बदले विदेशी नागरिकों के नियम! वीजा, रजिस्ट्रेशन और नागरिकता से जुड़े बड़े बदलाव लागू

भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों और उनके परिवारों के लिए केंद्र सरकार ने इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स रूल्स 2025 में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं।

Mukundpur Blast: कुछ सेकंड में मलबा बना मकान, इलाके में मची चीख-पुकार

दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह हुए एक भीषण धमाके ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गैस सिलिंडर फटने से एक बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। धमाका इतना जोरदार था कि कुछ ही सेकंड में पूरा मकान मलबे के ढेर में तब्दील हो गया।

Vedanta News: वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की रेड, आखिर क्या खोज रही है एजेंसी? 

देश के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाने वाले वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) से जुड़े कथित उल्लंघनों की जांच के तहत अनिल अग्रवाल और वेदांता समूह से जुड़े कई ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की है। इस कार्रवाई के बाद कारोबारी जगत और शेयर बाजार में हलचल तेज हो गई है।

CBSE Revaluation 2026: 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! खुल गया Verification & Re-evaluation Portal, क्या बढ़ सकते हैं आपके अंक?

CBSE Board Result 2026 के बाद अपने अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के Verification, Answer Sheet Copy और Re-evaluation के लिए पोर्टल सक्रिय कर दिया है।

Earthquake Alert: भारत के पूर्वी तट के पास भूकंप, बंगाल की खाड़ी में धरती डोली 

मंगलवार सुबह बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में आए भूकंप ने लोगों का ध्यान एक बार फिर बढ़ती भूकंपीय गतिविधियों की ओर खींच दिया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 दर्ज की गई।

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा अगले महीने से, इंदौर से होगा 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 जून को मंत्रालय में मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मण्डल की बैठक ली। इसमें बताया गया कि मध्य प्रदेश में जुलाई से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होने जा रही है। पहले चरण में इंदौर से इस सर्विस की शुरुआत होगी, जिसमें 150 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

डेली कॉलेज में अब कोर्ट के फैसलों पर ‘जंग’, एक पक्ष अपनी जीत मान रहा, दूसरा बता रहा भ्रामक प्रचार

डेली कॉलेज बोर्ड के चुनाव हो चुके हैं। नतीजे भी आ चुके हैं, पदाधिकारी भी चुन लिए गए हैं, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब कोर्ट के फैसलों को लेकर जंग जारी है। सोमवार को ही डेली कॉलेज से जुड़ी दो खबरें सामने आईं। एक में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देकर एक पक्ष अपनी जीत के ढोल पीट रहा है, वहीं दूसरा पक्ष उसे महज भ्रामक प्रचार बता रहा है।

मान गए नेताजी, मोदीजी से लेकर सारे नेता कर रहे पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील और आप जन्मदिन पर घुमा रहे गाड़ी

इंदौर। मध्यप्रदेश और खासकर इंदौर के भाजपा नेता सबसे अलग हैं। अपने मन की करते हैं और कभी-कभी तो ऐसी करते हैं जो किसी के समझ नहीं आती। बड़े नेता चाहे लाख चिल्लाते रहें, सीख देते रहें लेकिन हमारे नेता अपनी ही राह पर चलते हैं। अब देख लीजिए ना, पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम डॉ.मोहन यादव तक पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील कर रहे हैं लेकिन हमारे नेता अपनी ही धुन में हैं। जन्मदिन का होर्डिंग लगाकर घुमा दी गाड़ी एक भाजपा के नेता हैं। विधायक महेंद्र हार्डिया के खासमखास। कई बार पार्षद रहे हैं। वर्तमान में महापौर परिषद के सदस्य हैं। अब बेचारे का जन्मदिन आया। कई जगह होर्डिंग-वोर्डिंग लगे, लेकिन इस बार पहाड़िया या उनके समर्थकों ने सबसे अलग कुछ करने की कोशिश की। फिर क्या था, लोडिंग वाहन के दोनों तरफ जन्मदिन की बधाई वाला होर्डिंग लगाकर उसे पूरे शहर में घुमा दिया गया। जन्मदिन तो साल में एक ही बार आता है देश में पेट्रोल-डीजल का संकट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार लोगों और नेताओं से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील कर रहे हैं। पीएम के कहने पर भाजपा के सारे मंत्री से लेकर सीएम तक ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी, लेकिन इससे हमारे इंदौरी नेताओं को क्या फर्क पड़ने वाला। आखिर जन्मदिन तो साल में एक ही बार आता है ना, पेट्रोल-डीजल की बचत तो 364 दिन हो ही जाएगी। कई नेता गंवा चुके हैं पद विडंबना यह है कि मध्यप्रदेश में गाड़ियों के काफिले के कारण कई भाजपा नेताओं को अपने पद गंवाने पड़े हैं। भिंड के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव तो इतने गाड़ियों के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंच गए कि पद से हाथ धोना पड़ा। कुछ ऐसा ही मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह के साथ भी हुआ था। आज भी यह सिलसिला जारी है। बेचारे करें क्या, मन जो नहीं मानता माना कि पेट्रोल-डीजल का संकट है। बड़े नेता अपील भी कर रहे हैं, लेकिन बिना गाड़ियों के काफिले के सड़क पर निकले नेताओं को भला कौन पूछेगा। यह भी सच है कि गाड़ियों और भीड़ से ही तो भौकाल बनता है। अब ऐसे में अपने नेताओं को दोष देना ठीक नहीं होगा। बेचारे गाड़ी पर नहीं चलेंगे और साइकिल या दोपहिया पर निकल लेंगे तो उनमें और आम आदमी में क्या फर्क रह जाएगा। ऐसे में नंदू भिया को भी गलत ठहराना ठीक नहीं होगा। आखिर वे भी बेचारे नेता ही तो हैं।

JEE Advanced 2026 Result Out: 360 में 330 अंक लाकर किसने मारी बाजी ? सामने आया AIR 1 का नाम, लाखों छात्रों का इंतजार...

देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई (एडवांस्ड) 2026 के  रिजल्ट   का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। सोमवार सुबह घोषित हुए रिजल्ट में हजारों छात्रों के सपनों को नई उड़ान मिली, जबकि टॉपर्स की उपलब्धियों ने सभी को चौंका दिया।

Jammu Kashmir Security Alert: क्या राजनीति के जरिए नई साजिश रच रहा है ISI? सुरक्षा एजेंसियों के खुलासे से बढ़ी चिंता

जम्मू-कश्मीर में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI अब जम्मू-कश्मीर में अपने नेटवर्क को सक्रिय रखने के लिए नई रणनीति पर काम कर रही है।

LPG Price Hike: आखिर क्यों महंगा हुआ गैस सिलेंडर? क्या आने वाले दिनों में घरेलू उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा असर?

देशभर में LPG Price Hike ने एक बार फिर कारोबारियों और आम लोगों का ध्यान खींच लिया है। 1 जून से कमर्शियल गैस सिलेंडर की प्राइस  में बड़ा इजाफा  किया गया है।

इंदौर के जल संकट में अब सीएम मोहन यादव की एंट्री, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शहर में लंबे समय से चल रहे जल संकट में अब सीएम डॉ.मोहन यादव की एंट्री हो गई है। रविवार को सीएम यादव ने संभागायुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर इंदौर के जल संकट की स्थिति की समीक्षा की। सीएम यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए।

भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने अपनी ही सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था पर उठाए कई सवाल, जारी किया वीडियो

हमेशा विवादों में रहने वाले रतलाम की आलोट सीट से भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी ही सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शक्ति का केंद्र नौकरशाही बन गई है।

नए सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने संभाला कार्यभार, बता दी भविष्य की प्लानिंग

भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कार्यभार संभाल लिया है। इसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने भविष्य की प्लानिंग बता दी। उन्होंने कहा कि हम अपने देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और सेना के आधुनिकीकरण पर सबसे पहला फोकस होगा।

India-Vietnam Defense Deal : भारत का बड़ा सामरिक दांव! वियतनाम को मिली ब्रह्मोस, क्या चीन की बढ़ेगी टेंशन?

भारत ने रक्षा निर्यात के क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए वियतनाम के साथ लगभग 60 अरब रुपये का ब्रह्मोस मिसाइल समझौता किया है।

Friendship Turned Fatal: बाइक विवाद से शुरू हुई कहासुनी, दोस्त की हत्या और फिर आरोपी का एनकाउंटर 

गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में रविवार तड़के बड़ा घटनाक्रम सामने आया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने दावा किया है कि मामले का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है।

 Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान

श्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मचाने वाले अभिषेक बनर्जी हमले मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

Petrol Diesel Price Update: 1 जून से लागू होगा नया एक्सपोर्ट टैक्स, जानिए आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर

भारत सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अहम फैसला लेते हुए घोषणा की है कि 1 जून से पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाले निर्यात शुल्क (Export Duty) में बदलाव किया जाएगा।

दिल्ली में गिरी पांच मंजिला बिल्डिंग, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली में शनिवार को मौसम बिगड़ा रहा। आंधी-तूफान के बाद साकेत में एक पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य देर रात जारी रहा।

CUET को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा-दावे विश्वगुरु के, मगर देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते

नीट यूजी परीक्षा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं। अब उन्होंने CUET को लेकर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि दावे विश्वगुरु के करते हैं, लेकिन एक भी परीक्षा नहीं करा सकते।

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, आईएसआई के 9 एजेंट गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार भी किए बरामद

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के 9 एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी राजधानी को दहलाने की योजना बना रहे थे।

कर्मचारी गृह निर्माण संस्था की वरीयता सूची फिर उलझी, सुशीला चौरसिया की याचिका पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

कर्मचारी गृह निर्माण संस्था की वरीयता सूची का विवाद अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने संस्था की सदस्य सुशीला चौरसिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल वरीयता सूची के आधार पर प्लॉट का आवंटन रोक दिया है। हाईकोर्ट ने सहकारिता विभाग, इंदौर विकास प्राधिकरण तथा अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भारत की बढ़ती सैन्य ताकत और रणनीतिक महत्व की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र है,

डेली कॉलेज बोर्ड के चुनाव में गड़बड़ियों की होगी जांच, हाईकोर्ट ने नीतिगत फैसला लेने पर लगाई रोक

डेली कॉलेज बोर्ड के चुनाव होने के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब चुनावी प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों का मामला हाईकोर्ट पहुंच चुका है और कोर्ट ने इस संबंध में जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं। हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी तथा साइबर क्राइम पुलिस को 15 दिन में विस्तृत जांच कर कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

ट्विशा शर्मा की सास और पति को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी सीबीआई, दोनों पांच दिन की रिमांड पर

मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा के केस में सीबीआई की जांच अब आगे बढ़ती जा रही है। सीबीआई ने शुक्रवार को सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। सीबीआई ने दोनों की 5-5 दिन की रिमांड मांगी, जो मंजूर हो गई। अब सीबीआई सास और पति को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी।

कॉकरोच जनता पार्टी को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने कहा-तुरंत बहाल नहीं हो सकता एक्स अकाउंट

सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने शुक्रवार को अभिजीत दीपके की अगुवाई वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सोशल मीडिया एक्स अकाउंट को फौरन बहाल करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया।

महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब का कहर, अब तक 15 लोगों की मौत, मुख्य आरोपी सहित 8 गिरफ्तार

पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से कम से कम 15 लोगों की मौत की खबर है। वहीं

डराने वाली रिपोर्ट: 10 साल में 20% बढ़ा PM प्रदूषण, बिहार-बंगाल से हिमालय तक पहुंचा जहरीला धुआं

देश में वायु प्रदूषण को लेकर आई नई स्टडी ने गंभीर चिंता बढ़ा दी है। अध्ययन के मुताबिक पिछले एक दशक में पार्टिकुलेट मैटर (PM) प्रदूषण में करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें बिहार और पश्चिम बंगाल  सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के रूप में सामने आए हैं।

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच ढहा निर्माणाधीन पुल, 5 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी, बारिश और तूफान के बीच बेतवा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल अचानक भरभराकर ढह गया।

अमित शाह ने घुसपैठियों को दी चेतावनी-समय रहते खुद बंगाल छोड़ अपने देश वापस लौट जाओ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के घुसपैठियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते वे खुद अपने देश वापस चले जाएं। शाह ने दावा किया कि बंगाल में सरकार परिवर्तन के बाद बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ पहले ही कम हो गई है।

इंदौर के कर्णधारों, यह सिर्फ छावनी नहीं, पूरे शहर का है दर्द…क्या विदेशों की तर्ज पर पुरानी बसाहटों को नहीं संभाला जा सकता?

शहर के पुराने कई इलाकों का भूगोल अब इतिहास बन गया है। अब वह गलियां, वे चौबारे और वे झरोखे गायब हैं। सैकड़ों साल का इतिहास समेटे शहर की इस पहचान को विकास की भेंट चढ़ाया जाता रहा है। ताजा मामला छावनी का है। यहां लोगों के सैकड़ों साल पुराने घर और दुकानों को नगर निगम द्वारा अब मलबा बनाया जा चुका है।

ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन, सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, रद्द हो गई थी अग्रिम जमानत

मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई ने बड़ा एक्शन लेते हुए सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर होने के बाद सीबीआई ने यह फैसला लिया है।

पटना में गंगा नदी में बड़ा हादसा: तेज हवा में पलटी नाव, दो की मौत, पांच अब भी लापता

पटना में गुरुवार सुबह गंगा नदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज हवाओं के बीच यात्रियों से भरी नाव पलट गई।

ट्विशा  शर्मा केस में बड़ा मोड़: हाई कोर्ट ने सास की अग्रिम जमानत रद्द की, CBI कार्रवाई का रास्ता साफ

ट्विशा शर्मा मौत मामले में बुधवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए उनकी सास गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत रद्द कर दी।

ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह अब 29 मई तक सीबीआई के हवाले, कोर्ट ने दी रिमांड, सास की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित

एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह अब 29 मई तक सीबीआई के हवाले रहेगा। कोर्ट ने उसकी रिमांड दे दी है। इधर, ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन फैसला सुरक्षित रख लिया गया है।

आठ घंटे हवा में चक्कर काटने के बाद वापस दिल्ली लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट, सैन फ्रांसिस्को के लिए आज ही हुई थी रवाना

एयर इंडिया की दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट को बुधवार को करीब 8 घंटे हवा में रहने के बाद दिल्ली लौटना पड़ा। इस विमान में कुल 250 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि विमान का ट्रैफिक कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम ( TCAS) ठीक से काम नहीं कर रहा था।

एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कोर्ट ने कहा-यह चुनाव आयोग का अधिकार, इसमें कोई खामी नहीं

एसआईआर को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में कोई खामी नहीं है। चुनाव आयोग ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल किया है, अपनी शक्तियों के बाहर नहीं। पूरी प्रक्रिया को गैर-संवैधानिक करार नहीं दे सकते।

हिंद महासागर में भारतीय नौसेना का दम! INS Kolkata ने समुद्री लुटेरों का हमला किया नाकाम

भारतीय नौसेना ने एक बार फिर हिंद महासागर में अपनी ताकत और सतर्कता का शानदार प्रदर्शन किया है।

UN में भारत का पाकिस्तान को सख्त संदेश: ‘आतंकवाद बंद करो, वरना भुगतने होंगे परिणाम’

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा कि सीमा पार आतंकवाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

CBSE मार्किंग पोर्टल पर बड़ा सवाल! कांग्रेस का दावा — हैकर के पास था ‘मास्टर पासवर्ड’, छात्रों के नंबर तक बदलने की थी पहुंच

कांग्रेस ने सीबीएसई के मार्किंग पोर्टल की सुरक्षा और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने एक न्यूज चैनल का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ‘निसर्ग’ नाम के हैकर ने दावा किया है कि उसने सीबीएसई का मार्किंग पोर्टल हैक कर लिया था।

आसाराम को हाई कोर्ट से बड़ा झटका: रेप केस में उम्रकैद बरकरार, अब करना होगा सरेंडर

नाबालिग से रेप मामले में सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ी राहत नहीं मिली।

केरल में बड़ा एक्शन: पूर्व CM पिनाराई विजयन के घर समेत 12 ठिकानों पर ED की रेड

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार तड़के केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित घर समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई CMRL मनी लॉन्ड्रिंग केस में की गई है, जिसमें उनकी बेटी वीणा विजयन भी जांच के दायरे में हैं।

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से यात्रियों को बाहर निकाला

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर मंगलवार को इंडिगो की एक फ्लाइट में धुआं दिखने से हड़कंप मच गया। चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 6017 जब रनवे की ओर टैक्सी कर रही थी, तभी विमान के अंदर धुआं नजर आया। यात्रियों और क्रू को सुरक्षित तरीके से इमरजेंसी गेट से से बाहर निकाला गया।

एमपी के पन्ना में कुआं खुदाई के दौरान धंसी मिट्‌टी, 5 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। अजयगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बिहारपुरवा में निर्माणाधीन कुआं धंसने से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सभी मजदूर रेत की खदान नुमा कुएं में काम कर रहे थे, जब अचानक वहां की मिट्टी धंस गई और सभी मलबे में जिंदा दब गए।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटी, दारोगा और कैदी समेत 6 की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे  पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। औरास क्षेत्र में दिल्ली से बिहार जा रही एक तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें बिहार पुलिस के एक दारोगा और एक कैदी समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 यात्री घायल हो गए।

क्वाड बैठक में भारत का दमदार संदेश: ‘मुक्त हिंद-प्रशांत’ पर जयशंकर और ऑस्ट्रेलिया की बड़ी रणनीतिक घोषणा

दिल्ली में आयोजित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक  में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा, संप्रभुता और आर्थिक स्थिरता को लेकर अहम संदेश दिया।

भारत-कनाडा रिश्तों में नई रफ्तार: फ्री ट्रेड डील पर तेज हुई बातचीत, 2030 तक व्यापार तीन गुना बढ़ाने का लक्ष्य

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी  ने कहा है कि कनाडा और भारत के बीच फ्री ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है, जो दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों में बड़ा बदलाव ला सकती है।

महंगाई का नया झटका: पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी भी हुई महंगी, 11 दिनों में 6 रुपये बढ़े दाम

देशभर में महंगाई की मार के बीच अब कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। मंगलवार, 26 मई को सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई।

ट्विशा शर्मा केस की जांच करने दिल्ली से भोपाल पहुंची सीबीआई की टीम, फिर से दर्ज की एफआईआर

मॉडल और एक्टर ट्विशा की संदिग्ध मौत की जांज करने कि लिए दिल्ली से सीबीआई की टीम सोमवार को भोपाल पहुंच गई है। सीबीआई ने जांच अपने हाथ में लेते हुए फिर से एफआईआर भी दर्ज कर ली है। परिजनों के आग्रह पर सीएम डॉ.मोहन यादव ने इस मामले की सीबाई जांच की सिफारिश की थी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर की नजर, उपचुनाव में बांकीपुर से लड़ने की तैयारी

बिहार विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद भी जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर एक बार फिर मैदान में उतरने जा रहे हैं। उनकी पार्टी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने जा रही है। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा में जाने से खाली हुई है।

पीएनजी इस्तेमाल करने वालों के लिए बुरी खबर, सरकार ने जारी किया आदेश, अब नहीं खरीद पाएंगे एलपीजी सिलेंडर

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस को लेकर लगातार नए-नए आदेश जारी कर रही है। पूरे देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत है। इसी बीच सरकार ने  एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि जो लोग अपने घर पर पाइपलाइन से नेचुरल गैस (एलपीजी) इस्तेमाल कर रहे हैं, उन लोगों को अब एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेगा।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राघव चड्‌ढा पर कसा तंज, कहा-राज्यसभा में ऐसे भी आते हैं जो जो हार जाते हैं

पंजाब के सीएम भगंवत मान ने आप छोड़कर भाजपा में शामिल राघव चड्‌ढा सहित अन्य सांसदों पर जमकर निशाना साधा है। भगवंत मान ने कहा कि उथल पुथल चलती रहती है। आना जाना लगा रहता है। व्यक्ति नहीं बल्कि संगठन बड़ा होता है।

गुलमर्ग के गोंडोला में तकनीकी खराबी, हवा में ही फंस गए 300 पर्यटक, सेना की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गोंडोला की केबल कार में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण करीब 300 पर्यटक हवा में ही फंस गए। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें सेना भी मदद कर रही है।

मार्को रुबियो का बड़ा बयान — “भारत की चिंता पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन, ईरान मध्यस्थता नहीं”

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने नई दिल्ली में सोमवार को कहा कि भारत की मुख्य चिंता हमेशा पाकिस्तान की जमीन से संचालित होने वाले आतंकी संगठन रहे हैं, जो भारतीय हितों को निशाना बनाते हैं।

असम में यूसीसी की एंट्री, बहुविवाह पर रोक से लेकर लिव-इन रजिस्ट्रेशन तक कई बड़े बदलाव

असम की हिमंता  बिस्वा सरमा सरकार ने राज्य विधानसभा में आधिकारिक तौर पर समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी विधेयक पेश कर दिया है।

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, कांग्रेस का हमला — “महंगाई मैन की वसूली रुकने का नाम नहीं ले रही”

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस  ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बड़ा झटका, 10 दिन में 8 रुपये तक बढ़े दाम

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी की गई है।

मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की जमकर तारीफ की और भारत-अमेरिका रिश्तों को बेहद मजबूत बताया।

राऊ के भूतनाथ मंदिर के बहाने कई कब्जे होंगे उजागर, 1925 के खसरे के हिसाब से नपती कराने की तैयारी में प्रशासन

राऊ-रंगवासा स्थित भूतनाथ मंदिर का विवाद और गहराता जा रहा है। मंदिर से जुड़े लोगों ने जहां कॉलोनाइजर और कारोबारी संजय अग्रवाल पर मंदिर की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है, वहीं अग्रवाल ने इससे इनकार किया है। विवाद इतना बढ़ गया है कि अब प्रशासन 1925 के खसरे के हिसाब से नपती कराने की तैयारी कर रहा है।

पश्चिम बंगाल से डिपोर्ट होंगे रोहिंग्या और बांग्लादेशी, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जारी किया आदेश

पश्चिम बंगाल से रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को अब भगाने की तैयारी है।  मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या को डिपोर्ट करने का आदेश दिया है। इसके लिए राज्य में रोंहिग्या के लिए होल्डिंग सेंटर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, राजद की चर्चित नेता रितु जायसवाल थामेंगी भाजपा का हाथ

बिहार की राजनीति में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है।राष्ट्रीय जनता दल का प्रमुख महिला चेहरा मानी जाने वाली  रितु जायसवाल अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रही हैं। रितु जायसवाल ने सोशल मीडिया  पर इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है।

इबोला के बढ़ते खतरे पर भारत सतर्क, अफ्रीकी देशों की यात्रा से बचने की सलाह

भारत सरकार ने इबोला बीमारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रविवार को एक महत्वपूर्ण परामर्श जारी किया है। यह परामर्श उन भारतीय नागरिकों के लिए है जो कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान में रह रहे हैं या वहां यात्रा करने की योजना बना रहे हैं।

गमछे पर गरमाई बिहार की सियासत, रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

बिहार में अब गमछे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी  तेज हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक बयान पर राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तीखा पलटवार किया है।

पानी संकट पर भड़के मनीष सिसोदिया, बोले— जनता बेहाल और सरकार धन बटोरने में व्यस्त

मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया  पर भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।

नीट प्रश्नपत्र लीक कांड में बड़ा खुलासा, प्रधानाचार्या ने याददाश्त से तैयार किए भौतिकी के प्रश्न

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीट 2026  प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार स्कूल प्रधानाचार्या मनीषा हवलदार को लेकर अदालत में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

पानी की बूंद-बूंद के लिए तड़प रहा शहर, नगर निगम के जलकार्य प्रभारी बबलू शर्मा ‘लापता’

शहर इन दिनों भीषण जलसंकट से जूझ रहा है। कभी विधायक नाराज हो रहे हैं तो कभी नाराज लोग विधायक के घर प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर निगम की टैंकर से जल वितरण की नि:शुल्क व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। नगर निगम के टैंकर भी हरे-हरे नोट देखकर ही आ रहे हैं। ऐसे में शहर नगर निगम के प्रमुख विभाग जलकार्य के प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू को ढूंढ रहा है।

पीएम मोदी से मिले अमेरिका के विदेश मंत्री रूबियो, व्हाइट हाउस आने का दिया निमंत्रण

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो चार दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। उन्होंने शनिवार को नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच व्यापार, सुरक्षा संबंधों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img