मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा अगले महीने से, इंदौर से होगा 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 जून को मंत्रालय में मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मण्डल की बैठक ली। इसमें बताया गया कि मध्य प्रदेश में जुलाई से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होने जा रही है। पहले चरण में इंदौर से इस सर्विस की शुरुआत होगी, जिसमें 150 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

बोर्ड के एमडी मनीष सिंह ने दिया प्रजेंटेशन

बैठक में बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह और मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बोर्ड के प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने प्रजेंटेशन दिया। इसमें बताया गया कि मध्यप्रदेश को 7 क्षेत्रों, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर और रीवा में विभक्त किया जाएगा। बैठक में इन शहरों में पूर्व से क्रियाशील शहरी परिवहन के लिए कंपनियों के संबंध में जानकारी दी गई।

सबसे पहले इंदौर क्षेत्र से होगी शुरुआत

बैठक में बताया गया कि पीएम ई-बस सेवा और मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना में बसों का संचालन सबसे पहले इंदौर क्षेत्र से प्रारंभ किया जाएगा। इंदौर क्षेत्र के तहत, इंदौर संभाग के समस्त जिले और इंदौर स्थित अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (AICTSL) अब संपूर्ण इंदौर संभाग से प्रारंभ होने वाली बसों के कार्यक्षेत्र में कार्य करेंगी।

आसपास के राज्यों तक जाएंगी बसें

इसके तहत इंदौर से मध्यप्रदेश के अन्य जिलों को जोड़ने वाली इंटरसिटी मार्गों पर बसों का संचालन। इंदौर शहर में सिटी बसों का संचालन, इंदौर संभाग के समीपवर्ती राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान एवं उत्तरप्रदेश जाने वाले अंतर्राज्यीय मार्गों पर अनुबंध अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ-साथ यह भी अवगत कराया गया कि पीएम ई-बस सेवा की 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी इंदौर शहर में जुलाई माह से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है।

620 मार्गों पर 2432 बसों का होगा संचालन

प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने बैठक में बताया कि 7 क्षेत्रीय मुख्यालयों के 7 शहर से, प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों तक जाने वाले कुल 620 मार्गों को चिन्हित किया गया है। इनमें कुल 2432 बसें संचालित होगी। इसके तहत इन्दौर क्षेत्र से प्रदेश के अन्य जिलों में कुल 121 मार्ग चिन्हित किए गए हैं। जिनमें 608 बसें संचालित की जाएंगी।

सुगम परिवहन सेवा के तहत सिटी बसें भी

सात क्षेत्रीय मुख्यालय इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, जबलपुर और रीवा में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत सिटी बसों का संचालन भी किया जाएगा। यह बसें आमजन की सुविधा हेतु शहर से आगे महत्वपूर्ण उप नगरीय क्षेत्रों तक भी जा सकेंगी। इस श्रेणी के सिटी रूट के तहत इंदौर में शहर के अंदर एवं उप नगरीय क्षेत्रों तक कुल 28 मार्ग चिन्हित किए गए हैं। इनमें लोगों की सुविधा के लिए 784 बसें (पीएम ई-बस सेवा की 150 बसों को मिलाकर) संचालित की जाएंगी।

इंदौर से 276 अंतर्राज्यीय बसों को होगा संचालन

इंदौर क्षेत्र से महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश राज्यों के लिए जाने वाली बसों के मार्ग अनुबंध अनुसार कुल 101 हैं। इसमें कुल 276 अंतर्राज्यीय बसों का संचालन अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (A.I.C.T.S.L) के द्वारा किया जाएगा। इस प्रकार इंदौर से प्रारंभ होने वाली इंटरसिटी सिटी बसें एवं अंतर्राज्यीय, कुल मार्गों की संख्या 250 हैं। इनमें कुल 1688 बसों का संचालन किया जाना प्रस्तावित है।

 निजी बसों पर नहीं होगा असर

बैठक में बताया गया कि जिस प्रकार से इंदौर क्षेत्र से उक्त तीनों श्रेणी की बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा, उसी प्रकार अन्य 6 क्षेत्रीय मुख्यालयों से भी इन तीनों श्रेणी की बसों का संचालन चिन्हित मार्गों पर उस क्षेत्र की सहायक कंपनियों द्वारा किया जाएगा। सम्पूर्ण प्रदेश के सात क्षेत्रों में कुल सभी श्रेणी के 1164 मार्गों को चिन्हित किया गया है, जिसमें कुल 5206 बसें संचालित होंगी। इसमें वर्तमान संचालित निजी बसों के अनुज्ञा-पत्र पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा तथा वे यथावत पूर्व व्यवस्था अनुसार संचालित होती रहेंगी।

होल्डिंग कंपनी में 7 विभाग कार्य करेंगे

बैठक में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत गठित की गई राज्य स्तरीय कंपनी एवं सात सहायक क्षेत्रीय कंपनियों के संगठनात्मक महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं पदों की स्वीकृति भी संचालक मण्डल द्वारा दी गई। इन कंपनियों में प्रभावशील रहने वाले सेवा भर्ती नियम-2026 की भी स्वीकृति संचालक मण्डल द्वारा प्रदान की गई है। राज्य स्तरीय होल्डिंग कंपनी मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एण्डि इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में 7 विभाग कार्य करेंगे, जो आईटी एवं आईटीएमएस विभाग, प्लानिंग एवं अनुबंध विभाग, पॉलिसी विभाग एवं अनुसंधान, मानव संसाधन एवं विधि विभाग, अधोसंरचना विभाग, प्रवर्तन एंव गुणवत्ता विभाग तथा बिजनेस डेवलपमेंट विभाग कार्य करेंगे। इस होल्डिंग कंपनी में प्रतिनियुक्ति, संविदा और संविलयन के आधार पर पदों की भर्ती की जा सकेगी। राज्य स्तरीय होल्डिंग कंपनी में कुल 140 पद उच्च प्रबंध श्रेणी, वरिष्ठ प्रबंध श्रेणी एवं कनिष्ठ प्रबंध श्रेणी में स्वीकृत किए गए हैं।

सीएम यादव ने कहा-बस सेवा को व्यवस्थित किया जाए

मुख्यमंत्री डॉं. यादव ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के मार्गों में आने वाली बस सेवा एवं जन-सुविधाओं को संबंधित कलेक्टर एवं नगरीय निकायों के माध्यम से आमजन के लिए व्यवस्थित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास संजय दुबे को निर्देश दिए कि 7 शहरों में स्थित इन 7 कंपनियों की देनदारियों के संबंध में विभाग द्वारा युक्तियुक्त निर्णय लिया जाए। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने निर्देश दिए कि राज्य स्तरीय कंपनी की अधिकृत पूंजी 100 रुपये तक रखी जाए और पेड-अप कैपिटल राशि 35 करोड़ रुपये मंत्रि-परिषद निर्णय अनुसर रखी जाए।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

वित्तीय खुलासों पर एचडीएफसी बैंक के खिलाफ अमेरिकी अदालत में मुकदमा

एचडीएफसी बैंक के वित्तीय खुलासों पर अमेरिकी अदालत में मुकदमा, बैंक की प्रतिष्ठा पर सवाल।

नेपाल आपदा: भोपाल के 29 लोग लापता, अंतिम कॉल में भावुक संदेश

नेपाल आपदा में भोपाल के 29 लोग लापता हैं। ये लोग गोसाईंकुंडा तीर्थ स्थल की यात्रा पर थे। अंतिम कॉल में भावुक संदेश मिला।

क्या E10 पेट्रोल फिर से बिकेगा? BPCL प्रमुख ने दी जानकारी

BPCL प्रमुख ने कहा कि E20 को हटाकर E10 पेट्रोल लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पुराने वाहनों के लिए E10 पर विचार जारी है।

13 गृह निर्माण संस्थाओं के ऑडिट पर कलेक्टर की सख्ती, उपायुक्त को नोटिस

इंदौर के कलेक्टर ने 13 गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के 52 ऑडिट लंबित होने पर सहकारिता उपायुक्त को नोटिस जारी किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक संयंत्र का भूमि पूजन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक ओवरहॉलिंग परियोजना का भूमि पूजन किया, जिससे सेना की परिचालन क्षमता बढ़ेगी।

नेपाल बाढ़: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता

नेपाल में आई बाढ़ के कारण पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता हो गई हैं। 21 अगस्त को कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गई थीं।

नेपाल आपदा: 21 भारतीय नागरिकों का सफल रेस्क्यू, 200 अब भी फंसे

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आपदा में 21 भारतीयों का सफल रेस्क्यू। 200 नागरिक तिब्बत में फंसे हैं।

उज्जैन में करणी सेना के गुटों की झड़प, दो की मौत, दो घायल

उज्जैन में करणी सेना के गुटों की झड़प में दो की मौत, दो घायल। संगठन में पद और पुरानी रंजिश बनी विवाद का कारण।

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, पायलट की मौत, राहत कार्य जारी

कानपुर में ट्रेनिंग विमान हादसा हुआ, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई और दूसरे की स्थिति गंभीर है।

एशियन गेम्स 2026: क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारत के मैचों की तारीखें

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारतीय टीमों के मैच और संभावनाएं।

महंगाई के खिलाफ इंदौर में कांग्रेस का 22 ब्लॉकों में प्रदर्शन

इंदौर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा 22 ब्लॉकों में प्रदर्शन किया गया, जिसमें शक्कर और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई गई।

आखिर पिता दिग्विजय सिंह की विरासत कैसे संभाल पाएंगे जयवर्धन?

जयवर्धन सिंह अपने पिता दिग्विजय सिंह की राजनीतिक विरासत को संभालने में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती बढ़त के बाद सपाट कारोबार

सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती बढ़त के बाद सपाट कारोबार। बाजार में मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों का असर।

भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव

भारत इस साल करीब दो दशकों के सबसे कमजोर मानसून की ओर बढ़ता दिख रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, जून से सितंबर के बीच देश में बारिश लंबे समय के औसत से करीब 15 फीसदी कम रह सकती है। अगर यह अनुमान सही साबित हुआ, तो 2009 के बाद यह भारत का सबसे कमजोर मानसून हो सकता है।

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर विवाद! USCIRF ने वीजा रद्द करने की मांग की, भारत की धार्मिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे को लेकर चिंता जताई है। आयोग ने अमेरिकी सरकार से भागवत का वीजा रद्द करने और भविष्य में उनके अमेरिका प्रवेश पर रोक लगाने पर विचार करने की अपील की है।

काला सागर में फिर शुरू होगा सुरक्षित व्यापार? जयशंकर और यूक्रेन के विदेश मंत्री की अहम बातचीत

यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रिय सिबिहा ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच काला सागर (Black Sea) की सुरक्षा स्थिति, समुद्री मार्गों की सुरक्षा और जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही फिर से शुरू करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

नेपाल में बाढ़ की बड़ी तबाही!  भारतीयों समेत सैकड़ों  यात्री लापता, MEA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

बुधवार सुबह रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों के लापता होने की सूचना सामने आई है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, लापता लोगों में  सैकड़ों विदेशी नागरिक और  नेपाली नागरिक शामिल हैं।

नेपाल में कुदरत का कहर: तिब्बत से आई भीषण बाढ़ में अब तक 157 मौतें, 750+ लापता

तिब्बत से शुरू हुई अचानक आई विनाशकारी Flash Flood ने मध्य नेपाल में भारी तबाही मचा दी है। नेपाल पुलिस के मुताबिक, अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 750 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें कम से कम 133 भारतीय नागरिक शामिल हैं। कई गांव और कस्बे तबाह हो गए हैं, 19 पुल बह गए हैं और करीब एक दर्जन Hydropower Projects को नुकसान पहुंचा है।

नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में बुधवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। अचानक आई बाढ़ ने नदियों के आसपास बसे इलाकों, सड़कों, पुलों, घरों और बिजली तथा पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया है।

Toxic : व्हिस्की की बोतल में ठर्रा

कुछ फिल्में रिलीज़ होने के पहले ही इतनी चर्चा बटोर लेती हैं कि दर्शक फिल्म लगने के पहले ही तय कर लेता है कि फिल्म देखनी ही है। फिल्म आने के पहले ही कियारा आडवाणी और यश के तबाही तबाही गाने की इंटिमेसी ने सोशल मीडिया में तबाही मचा दी थी, जेन ज़ी और जेन अल्फ़ा के दर्शक बावले हो रहे थे, लेकिन फिल्म लगी तो दर्शकों ने कहा कि ठगा गये।

नगर अध्यक्ष ने सांसद के साथ कर दिया खेला, सेवा संकल्प में जिराती के अंडर काम करेंगे लालवानी

17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए नगर टोली का गठन करते हुए  नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सांसद शंकर लालवानी के साथ खेला कर दिया है। इस टोली के संयोजक जीतू जिराती होंगे, जबकि सांसद लालवानी को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का न्यूयॉर्क में विरोध

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क कार्यक्रम का विरोध हो रहा है। मेयर ममदानी समेत कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

लोकसभा अध्यक्ष ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को भेजा नोटिस

लोकसभा अध्यक्ष ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस भेजा है। इनसे 7 दिन में जवाब मांगा गया है।

इंदौर हादसा: इनोवा की चपेट में आए 5 लोग, बुजुर्ग की हालत गंभीर

इंदौर हादसा में इनोवा की चपेट में 5 लोग आए, बुजुर्ग की हालत गंभीर। जानें हादसे के बाद की स्थिति।

इंदौर: बीमारी से तंग आकर बैंक अफसर की पत्नी ने की आत्महत्या

इंदौर में बैंक अफसर की पत्नी ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की। सुसाइड नोट में डिप्रेशन का उल्लेख।

मध्य प्रदेश में सरकारी कार्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य

मध्य प्रदेश में बायोमीट्रिक हाजिरी प्रणाली सरकारी कार्यालयों में अनिवार्य। यह प्रणाली पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करेगी।

अमेरिका ने रोके वीजा इंटरव्यू, भारतीय आवेदकों पर असर

अमेरिका ने वीजा इंटरव्यू रोक दी है, भारतीय आवेदकों पर असर पड़ा है। ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम के कारण यह रोक लगाई गई है।

राया और रूमी के किरदारों में यश की प्रेजेंस ने जीता दिल

फिल्म 'टॉक्सिक' में यश की प्रेजेंस ने राया और रूमी के किरदारों में जान डाल दी है। यश की अदाकारी ने सभी को प्रभावित किया है।

Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 26 अगस्त को शेयर बाजार हर निशान में नजर आया। आज बीएसई सेंसेक्स 236.01 अंकों की बढ़त के साथ 77,892.10 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 7.40 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 24,341.95 अंकों पर खुला। आज एटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ कारोबार शुरू किया।

UN में भारत की बड़ी अपील: युद्ध का असर अब सिर्फ रणभूमि तक नहीं, वैश्विक Food Security पर संकट

संघर्षों से पैदा हो रहे मानवीय संकट और वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर बढ़ते खतरे को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में गंभीर चिंता जताई है। भारत ने कहा कि आज के युद्धों का प्रभाव केवल युद्धक्षेत्र तक सीमित नहीं रहता। ऊर्जा, उर्वरक, समुद्री परिवहन, मानवीय सहायता और कृषि व्यापार में आने वाली बाधाएं दुनिया के कई देशों में Food Security Crisis को बढ़ा रही हैं।