भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर की नजर, उपचुनाव में बांकीपुर से लड़ने की तैयारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद भी जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर एक बार फिर मैदान में उतरने जा रहे हैं। उनकी पार्टी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने जा रही है। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा में जाने से खाली हुई है।

सोमवार को प्रशांत किशोर से पूछा गया कि बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे क्या? इस पर उन्होंने कहा कि बांकीपुर से जन सुराज मजबूती से चुनाव लड़ेगा। पिछले 40-45 साल से जो भाजपा बांकीपुर से चुनाव नहीं हारी है, नितिन नवीन जो विधायक थे अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हो गए हैं, तो उस नजरिए से बीजेपी के लिए यह प्रतिष्ठा वाली सीट है। अगर बीजेपी को यहां हराना है तो जन सुराज की ओर से हर वो प्रयास किया जाएगा ताकि उन्हीं के इलाके में घुसकर हराया जाए। जो भी संसाधन और व्यवस्था हम लोगों के पास है सब कुछ लगाकर हमलोग बांकीपुर में हराएंगे। सवाल दोहराया गया कि क्या आप लड़ेंगे? इस पर कहा कि जो कुछ भी करना पड़े वो सब किया जाएगा। एक तरह से उन्होंने बड़ा संकेत दिया है।

👉 यह भी पढ़ें:

बिहार में जंगलराज लौटने की आहट

पटना के एक होटल में लड़की के साथ बदसलूकी पर प्रशांत किशोर ने कहा कि ये गंभीर विषय है, लेकिन दो-तीन दिन चर्चा होगी और फिर बंद हो जाएगी। जब आप गलत लोगों का चुनाव करेंगे, गलत लोगों को सत्ता की चाबी देंगे, तो ये होना ही है। गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाने वाले मुख्यमंत्री क्यों नहीं उस होटल पर बुलडोजर चला रहे हैं? ये जंगलराज के लौटने की आहट है। उन्होंने कहा कि नीट की छात्रा के साथ जो रेप हुआ, हत्या हुई, उस हॉस्टल के मालिक पर क्या कार्रवाई हुई? जिसका चरित्र खुद ही दागदार है वो राज्य के मुखिया के तौर पर रहेगा तो ऐसी घटना होती रहेगी।

अभी चुनाव नहीं है, इसलिए बढ़े पेट्रोल के दाम

पेट्रोल-डीजल से जुड़े सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थ का दाम इसलिए बढ़ा है क्योंकि अभी चुनाव नहीं है, तो सरकार आपसे और हमसे पूरा टैक्स वसूलेगी। फिर कल चुनाव आएगा तो अरवा-उसना चावल की बात होगी, हिंदू-मुसलमान होगा। पीके ने कहा कि यूपी की तुलना में हम लोग बीते पांच साल से पेट्रोल-डीजल पर पांच रुपये प्रति लीटर अधिक दे रहे हैं। जिस सरकार ने 10 रुपये ज्यादा इस बिहार में रखा है उसी एनडीए की सरकार को यहां के लोगों ने 202 सीट देकर सरकार बनाई है, तो 10 रुपया ज्यादा दीजिए, क्यों चिल्ला रहे हैं?

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में 100 करोड़ की अवैध जमीन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

इंदौर में 100 करोड़ की अवैध जमीन पर प्रशासन की कार्रवाई ने हलचल मचा दी। 95 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला।

इंदौर में स्वाइन फ्लू का नया मामला, मरीज ICU में भर्ती

इंदौर में स्वाइन फ्लू का नया मामला सामने आया है। एक मरीज ICU में भर्ती है।

शराब कांड पर एक्शन में सीएम, दिलीप कुमार नए संभागायुक्त, इरशाद वली को बनाया आईजी

सागर शराब कांड में सीएम ने न्यायिक जांच के आदेश दिए और प्रशासनिक बदलाव किए। दिलीप कुमार संभाग आयुक्त और इरशाद वली आईजी बने।

राहुल मियां नहीं समझ सकते वंदेमातरम् का महत्व: नितिन नवीन

राहुल मियां वंदे मातरम् का महत्व नहीं समझ सकते, नितिन नवीन का हल्द्वानी में बयान। राजनीतिक माहौल गर्म।

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।