प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा-करोड़ों खर्च कर वोट खरीदे, अब बिहार से भागने की नौबत क्यों?

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

पटना। जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों खर्च कर वोट खरीदे हैं। 202 विधायकों के समर्थन के बावजूद मुख्यमंत्री पद छोड़ने की स्थिति तीन महीने के भीतर ही क्यों बन गई।

प्रशांत किशोर शनिवार को बांका मेंबिहार नवनिर्माण अभियानके तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन महीने बिहार की राजनीति में जन सुराज के विस्तार के लिए निर्णायक होंगे। बिहार का अगला मुख्यमंत्री जो भी बने, उसके लिए प्राथमिकता बिहार का विकास नहीं, बल्कि गुजरात की चिंता होगी। प्रशांत किशोर ने आगामी तीन महीने का रोडमैप पेश करते हुए कहा कि इस दौरान पूरे राज्य में संगठन को फिर से पुनर्गठित किया जाएगा। इसके ठीक बाद जुलाई महीने से पूरे बिहार में बड़े पैमाने पर राज्य स्तरीय जन सुराज सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांधी भितिहरवा आश्रम में किए गए उपवास के दौरान यह तय हुआ था कि नई सरकार को अपने वादों को पूरा करने के लिए 6 महीने का समय दिया जाएगा, जिसके बाद जन सुराज के कार्यकर्ता घरघर जाकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि चुनाव में सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में 60 से 70 करोड़ रुपये खर्च कर वोट खरीदे हैं। उन्होंने अपने दावे को दोहराते हुए कहा कि 202 विधायकों के समर्थन के बावजूद मुख्यमंत्री पद छोड़ने की स्थिति तीन महीने के भीतर ही बन रही है। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी व्यक्ति या गठबंधन की लोकप्रियता की नहीं, बल्कि पैसे और चुनाव आयोग की मदद से बने परिणाम का असर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।