हिजाब विवाद के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ी, खुफिया एजेंसियों ने किया अलर्ट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। हिजाब विवाद के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नीतीश कुमार को जगह-जगह से धमकियां मिल रही हैं। पाकिस्तान के एक डॉन शहजाद भट्टी ने भी सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार को धमकी दी है।

खुफिया एजेंसियों से मिले ताजा इनपुट और सोशल मीडिया पर लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए सरकार ने सीएम की सुरक्षा को सर्वोच्च स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया है। डीजीपी और एडीजी (एसएसजी) ने सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की है। इसमें कहा गया है कि असामाजिक और आपराधिक तत्व हिजाब प्रकरण का फायदा उठाकर मुख्यमंत्री को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच सकते हैं। इसके मद्देनजर, पटना से लेकर जिलों तक सुरक्षा का नया प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अब सीएम के करीब केवल कुछ चुनिंदा और हाई–प्रोफाइल लोगों को ही जाने की अनुमति होगी। आम जनता या अज्ञात लोगों के साथ मुख्यमंत्री की निकटता को पूरी तरह नियंत्रित कर दिया गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। मुख्यमंत्री के दौरों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सादी वर्दी में भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात रहने को कहा गया है ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

👉 यह भी पढ़ें:

सोशल मीडिया पर लगातार आ रही हैं धमकियां

हिजाब विवाद के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आ रहे आपत्तिजनक संदेशों और धमकियों की साइबर सेल द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन को साफ आदेश है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के आवास और उनके काफिले की सुरक्षा व्यवस्था को नए सिरे से पुख्ता किया गया है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था। इसमें नीतीश कुमार को लेकर उसने कहा था कि बिहार में जो हुआ, वह सबने देखा। एक बड़े पद पर बैठा व्यक्ति एक मुस्लिम महिला के साथ इस तरह का व्यवहार करता है। उसके पास अभी भी वक्त है कि उस बच्ची और महिला से माफी मांग ले, अगर माफी नहीं मांगी गई, तो फिर ये मत कहना कि चेतावनी नहीं दी थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।