बिहार की कमान एक बार फिर नीतीश कुमार के हाथ, एनडीए विधायक दल ने चुना अपना नेता, कल गांधी मैदान में लेंगे शपथ

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। नीतीश कुमार के हाथ एक बार फिर से बिहार की कमान सौंप दी गई है। एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुन लिया गया। बिहार विधानसभा भवन में एनडीए के विधायकों की बैठक में सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। अब नीतीश कुमार राजभवन जाकर इस्तीफा देंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

बिहार में एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार 20 नवंबर को होना है। शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने जा रहा है। इसे लेकर व्यापक रूप तैयारियां की जा रही है. इस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। एनडीए के कई बड़े नेता भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे।

👉 यह भी पढ़ें:

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश को माला पहनाते सम्राट चौधरी व अन्य.

भाजपा ने जीती थी जदयू से ज्यादा सीट

पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी भाजपा ने जदयू से ज्यादा सीट जीती थी। एनडीए को 202 सीटों पर जीत हासिल हुई। एनडीए के घटक दल बीजेपी को 89 सीटों पर शानदार जीत हासिल हुई और राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू रही, जिसे 85 सीटों पर जीत हुई। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा और 19 पर जीत हासिल की। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 5 और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम के खाते में 4 सीटें गईं। इस चुनाव में महागठबंधन महज 35 सीटें जीतने में सफल रहा।

10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार 10वीं बार शपथ लेने जा रहे हैं। वह पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन बहुमत न मिलते ही 7 दिन बाद इस्तीफा दे दिया। इसके बाद 2005 में आरजेडी शासन को चुनौती देते हुए प्रचंड बहुमत से सत्ता में लौटे। 2014 में एनडीए से नाता तोड़ा और हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सीएम पद छोड़ दिया और 2015 में लालू प्रसाद यादव के साथ हाथ मिलाया, महागठबंधन बनाया और तेजस्वी को डिप्टी सीएम बनाकर सरकार बनाई, लेकिन 2017 में एक बार फिर महागठबंधन छोड़ एनडीए में शामिल हो गए।2022 में नीतीश ने एक बार फिर पलटी मारी और एनडीए छोड़कर महागठबंधन के साथ आ गए, लेकिन 2024 में दोबारा एनडीए की ओर रुख किया। अब 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के साथ ही वह 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।