डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में बोले सीएम यादव-जनता का विश्वास बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी, अपराधियों में भय और आमजन में भरोसा पैदा करे पुलिस

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक–महानिरीक्षक सम्मेलन 2025 को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रति जनसामान्य की धारणा बदलना और पुलिस–जनता संवाद को मजबूत करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता का विश्वास बनाए रखना है।

सीएम यादव ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपने–अपने प्रभार क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण जैसी गतिविधियां तत्काल प्रारंभ करें और पुलिस अपनी उपलब्धियों व सकारात्मक कार्यों की जानकारी भी जनता से साझा करे। सीएम ने कहा कि पुलिस अपराधियों में भय और आमजन में भरोसा पैदा करे। लोग पुलिस को डर की नहीं, मदद की नजर से देखें। इसके लिए सामुदायिक पुलिसिंग गतिविधियों को बढ़ावा देना होगा, खासकर महिला और बच्चों की सुरक्षा के लिए समाज में सकारात्मक वातावरण बनाना जरूरी है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी भाषा और व्यवहार के प्रति संवेदनशील रहने की सलाह दी तथा नवाचार और सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

👉 यह भी पढ़ें:

दुर्घटनाओं में कमी के लिए ब्लैक स्पॉट की पहचान करें

सीएम यादव ने कहा कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता और तकनीक दोनों पर काम करना होगा। ब्लैक स्पॉट की पहचान कर विशेष रणनीति बनाई जाए, संवेदनशील मार्गों पर नियमित पेट्रोलिंग, गति नियंत्रण और शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ‘राहवीर योजना’ के व्यापक प्रचार और ड्राइवरों के नेत्र परीक्षण के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही 108 एंबुलेंस चालकों के निजी अस्पतालों से किसी भी प्रकार के गठजोड़ पर सख्ती से रोक लगाने को कहा।

नक्सलवाद को समाप्त करने पर दी बधाई

सीएम यादव ने प्रदेश की धरती से नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए पुलिस फोर्स को बधाई देते हुए इस संघर्ष में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में इस तरह विकास और जनकल्याण की गतिविधियां संचालित की जाएं, ताकि नक्सलवाद दोबारा पनप न सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 दिसंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में भी पुलिस फोर्स की सराहना की गई है।

महिला सुरक्षा सरकार को दें प्राथमिकता

सीएम यादव ने कहा कि महिला सुरक्षा राज्य सरकार और पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जिन क्षेत्रों में महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की संभावना अधिक रहती है। वहां विशेष निगरानी, नियमित गश्त और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था की जाए। प्रदेश में नशे के विरुद्ध वातावरण बनाने के उद्देश्य से ही धार्मिक शहरों में शराब बंदी लागू की गई है। इन शहरों में अन्य तरीकों से शराब बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।