प्रशांत किशोर ने तोड़ा भाजपा का घमंड, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक बांकीपुर सीट पर उड़ाया गर्दा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं के चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने भाजपा का घमंड तोड़ दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने से खाली हुई बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर ने भाजपा के उम्मीदवार नीरज सिन्हा को करारी शिकस्त दी है।

उल्लेखनीय है कि बांकीपुर सीट को भाजपा ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था, लेकिन उम्मीदवार के चयन में पार्टी बुरी तरह फेल रही। पहले एक उम्मीदवार से नामांकन करवा कर उसका टिकट काटा गया, फिर एक दूसरे उम्मीदवार नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा गया। नीरज सिन्हा भले ही भाजपा के मंडल अध्यक्ष रहे हों, लेकिन बांकीपुर सीट के हिसाब से उनका कद काफी छोटा था।

👉 यह भी पढ़ें:

पीके ने भाजपा को 18953 से हराया

बांकीपुर में पहले ही राउंड से आगे चल रहे प्रशांत किशोर को 31 राउंड के बाद 63203 वोट मिले। भाजपा के नीरज सिन्हा को 44250 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर रहीं आरजेडी की रेखा गुप्ता 14085 वोट ही प्राप्त कर पाईं। इस तरह प्रशांत किशोर ने 18953 वोटों से भाजपा को हरा दिया है।

भाजपा का मुगालता हुआ दूर

इधर, भाजपा नेता यह लगातार दावा करते रहे कि भाजपा की परंपारगत सीट बांकीपुर से वे किसी कुत्ते-बिल्ली को भी चुनाव जितवा देंगे। उम्मीदवार के लगातार विरोध के बाद भी भाजपा अपनी जिद पर अड़ी रही। दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने के बाद भी प्रशांत किशोर मैदान में जुटे रहे। प्रशांत किशोर के लिए इससे अच्छा मौका नहीं मिल सकता था। उन्हें पता था कि अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट पर भाजपा को हरा दिया, तो इसका संदेश बिहार ही नहीं पूरे देश में जाएगा।

भाजपा के गढ़ में पीके ने दिखाई हिम्मत

विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को सफलता नहीं मिल पाई थी, लेकिन वे लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल रहे। जब भाजपा ने बांकीपुर सीट के विधायक नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर राज्यसभा में भेज दिया, तब प्रशांत किशोर ने इस मौके को भुनाने की जिद पकड़ ली। 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी ने अधिकांश सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन प्रशांत किशोर ने अंतिम समय में चुनाव में उतरने से मना कर दिया था। इस बार उन्होंने खुद ही मैदान संभाल लिया और यह तय था कि अगर जीत मिली तो जनसुराज बिहार में स्थापित हो सकती है। इसके बाद पीके ने पूरी ताकत लगा दी।

भाजपा ने ही पीके को दिया भरपूर मौका

पीके की जीत में भाजपा का भी कम योगदान नहं है। इस सीट पर भाजपा की ओर से घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने अंतिम समय में पारिवारिक कारण बताते हुए 10 जुलाई को अपना नामांकन वापस ले लिया था। लोगों को इस बात पर ताज्जुब हुआ, क्योंकि कुछ घंटे पहले तक बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बांकीपुर में अभिषेक कुमार के लिए लोगों से वोट मांग रहे थे। इसके बाद पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया। नीरज साल 2006 से भाजपा के सदस्य हैं और दो बार मंडल अध्यक्ष रहे हैं। लोगों को भाजपा का यह रवैया और उम्मीदवार पसंद नहीं आया।

भाजपा यह गलती पड़ गई भारी

उम्मीदवार बदलने के बाद भी एक कमजोर प्रत्याशी को मैदान में लाना भाजपा को भारी पड़ गया। भाजपा ने पीके की ताकत का आंकलन ही नहीं किया। रही सही कसर नीट पेपर लीक आंदोलन और राम मंदिर चंदा चोरी ने पूरी कर दी। नीट पेपर लीक आंदोलन में जब पुलिस छात्रों पर लाठियां बरसा रही थी, तब पीके उनके साथ खड़े नजर आए। पीके ने बांकीपुर के एक-एक घर में दस्तक दी और भाजपा के बड़े नेता बड़ी गाड़ियों में जीत के गुमान में निकलते रहे। जनता ने पीके पर भरोसा जताते हुए भाजपा को करारा जवाब दिया।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला, UPI टैक्स पर बोले- अमेरिका को दे रहे प्रोटेक्शन मनी

संजय राउत ने UPI टैक्स को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को प्रोटेक्शन मनी दी जा रही है। इस बयान ने सियासी विवाद बढ़ाया है।

अजीत डोभाल ने कहा, भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी

अजीत डोभाल ने भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। यह वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी, एक की मौत

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। सुरक्षा नियमों पर सवाल उठे।

अखिलेश यादव का आरोप: भाजपा नफरत की राजनीति से समाज में विभाजन कर रही है

अखिलेश यादव ने भाजपा पर नफरत की राजनीति कर समाज में विभाजन का आरोप लगाया है। उनका मानना है कि इससे सामाजिक एकता कमजोर हो रही है।

मध्यप्रदेश में 7400 से ज्यादा मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी स्कूटी

मध्यप्रदेश में 7400 से ज्यादा मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूटी प्रदान की। यह योजना छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

पर्यावरण सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत की उपलब्धियां गिनाईं, सौर ऊर्जा से ग्रीन हाइड्रोजन तक का जिक्र

पर्यावरण सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत की उपलब्धियां गिनाईं। सौर ऊर्जा से ग्रीन हाइड्रोजन तक की प्रगति पर उन्होंने प्रकाश डाला।

इंदौर में राहुल गांधी का लाइव कंसर्ट, भारत जोड़ो मैदान में 300 फीट पोस्टर

इंदौर में राहुल गांधी का लाइव कंसर्ट और भारत जोड़ो मैदान में 300 फीट पोस्टर से सजी तैयारी। शाम 5 बजे शुरू होगा छात्रों की गूंज।

सागर में अब तक 34.3 इंच बारिश, सीजन के 11 दिनों में 14 इंच और चाहिए

सागर में अब तक 34.3 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस मौसम में 14 इंच और बारिश की जरूरत है। मौसम विभाग ने स्थिति पर ताजा जानकारी दी है।

इंदौर में 18 साल पुरानी प्लॉट धोखाधड़ी का मामला दर्ज, बिना रसीद और कब्जे करोड़ों में बेचे गए प्लॉट

इंदौर में 18 साल पुरानी प्लॉट धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। बिना रसीद और कब्जे करोड़ों में प्लॉट बेचे गए। जांच जारी है।

इंदौर में 23 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, टिकट 25 से ऑनलाइन उपलब्ध

इंदौर में 23 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच होगा। टिकट 25 सितंबर से ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। जानें कैसे खरीदें और मैच की खास बातें।