पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक बड़ा फैसला लिया है। शनिवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय परिषद ने पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक सांगठनिक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया।अगले डेढ़ माह के भीतर संगठन को नए सिरे से खड़ा किया जाएगा। 21 दिसंबर को पटना में सामान्य परिषद की बैठक आहूत है। उसमें संगठन और रणनीति पर विचार–विमर्श होगा।
जन सुराज पार्टी के प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन ने बताया कि बैठक में पार्टी के सूत्रधार श्री प्रशांत किशोर के साथ–साथ प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती भी मौजूद रहे। इसा दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि पार्टी के फैसले के अनुसार नये संगठन निर्माण तक भंग कमिटि अपना कार्य करती रहेगी। पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को राज्य के सभी 12 प्रमंडलों का दायित्व सौंपा है जो अपने अधीनस्थ जिलों में नये सिरे से प्रभावी और किर्याशील संगठनात्मक ढांचे का निर्माण करेंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- Bankipur Bypoll Result: 30 साल का BJP किला ढहा, Prashant Kishor की बड़ी जीत से बिहार की राजनीति में हलचल
- प्रशांत किशोर ने तोड़ा भाजपा का घमंड, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक बांकीपुर सीट पर उड़ाया गर्दा
- Bankipur उपचुनाव में मतगणना से पहले पटना पुलिस पर भड़के प्रशांत किशोर, कहा-घर में सो रहे लोगों को उठाया गया
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर की नजर, उपचुनाव में बांकीपुर से लड़ने की तैयारी
- प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा-करोड़ों खर्च कर वोट खरीदे, अब बिहार से भागने की नौबत क्यों?
- प्रशांत किशोर ने तोड़ा उपवास, कहा-15 जनवरी से फिर शुरू करेंगे यात्रा, अपनी संपत्ति का 90 फीसदी हिस्सा जनसुराज को देंगे
भीतरघातियों की होगी पहचान
बैठक में बताया गया कि पार्टी नेताओं की टीम व्यापक चर्चा करके हार के कारणों का पता लगायेगी और अनुशासनहीनता और भीतरघात के लिए दोषी नेताओं के संबंध में पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगी। इस संबंध में मसीहउद्दीन ने बताया कि आगामी 21 दिसम्बर को पटना में पार्टी के सामान्य परिषद की बैठक की जाएगी, जिसमें पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जिला के प्रमुख नेताओं से चुनाव और संगठन संबंधी उनके अनुभवों को विस्तार से सुनेगा तथा नये ढ़ंग से आगामी रूप रेखा तैयार करने के संबंध में उन से गहन विचार विमर्श होगा।



