देशभर में महंगाई की मार के बीच अब कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। मंगलवार, 26 मई को सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई।
अब राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। यह 15 मई के बाद चौथी बार बढ़ोतरी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Sugar Price Update: चीनी की कीमतों पर सरकार सख्त, डीलर के लिए 15 दिन की स्टॉक लिमिट
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- मध्यप्रदेश में बस यात्रा हुई महंगी, ट्रांसपोर्टरों ने दी थी हड़ताल की धमकी, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख सरकार ने लिया फैसला, मात्र 75 पैसे बढ़ाए
- LIC OFS 2026: सरकार ने बढ़ाया ऑफर, 82.2 करोड़ शेयरों तक पहुंचा इश्यू; ₹31,400 करोड़ जुटाने की तैयारी
- Gold Price Prediction 2026: क्या ₹4 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंचेगा सोना? World Gold Council की रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल!
- Natural Gas News: केंद्र सरकार ने हटाया Emergency Control, Iran War के बाद लागू पाबंदियां खत्म; CNG-PNG सप्लाई पर बड़ा फैसला
इससे पहले 15 मई को 2 रुपये, 18 मई को 1 रुपये और 23 मई को 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। यानी पिछले 11 दिनों में सीएनजी कुल 6 रुपये महंगी हो चुकी है।
इस मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा, “जनता पर महंगाई मैन मोदी का चाबुक फिर चला। सीएनजी 2 रुपये महंगी कर दी गई। नरेंद्र मोदी अपने अमीर दोस्तों के लिए जनता को लूट रहे हैं।”
इससे पहले सोमवार को सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। पिछले दो हफ्तों में पेट्रोल-डीज़ल की यह चौथी बढ़ोतरी रही।
नई दरों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।



