बेंगलुरु। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर मंगलवार को इंडिगो की एक फ्लाइट में धुआं दिखने से हड़कंप मच गया। चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 6017 जब रनवे की ओर टैक्सी कर रही थी, तभी विमान के अंदर धुआं नजर आया। यात्रियों और क्रू को सुरक्षित तरीके से इमरजेंसी गेट से से बाहर निकाला गया।
इंडिगो एयरलाइन्स ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 26 मई 2026 को बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट 6E 6017 रनवे की ओर बढ़ रही थी, तभी विमान में धुआं दिखाई दिया। सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत इमरजेंसी इवैक्यूएशन किया गया और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। इंडिगो के अनुसार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर दी गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- त्रिची से सिंगापुर जा रही IndiGo फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 127 यात्रियों के बीच मची हलचल
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- Andhra Pradesh को पीएम मोदी ने दी 17,900 करोड़ की सौगात, भोगपुरम में एयरपोर्ट का उद्घाटन कर कांग्रेस पर साधा निशाना
- नीट री-एग्जाम ने रोका पीएम मोदी का काफिला, 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार
- उड़ान से ठीक पहले बड़ा खतरा! बेंगलुरु एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट से टकराया पक्षी, टला बड़ा हादसा; यात्रियों में मची हलचल
- बेंगलुरु हवाई अड्डे पर लैंडिग के वक्त एयर इंडिया के विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया, सभी यात्री सुरक्षित
कारणों की हो रही है जांच
इंडिगो एयरलाइन ने अपने बयान में दोहराया कि हमारे लिए यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। धुआं उठने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर किसी बड़ी तकनीकी खराबी की पुष्टि नहीं हुई है।



