नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के 9 एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी राजधानी को दहलाने की योजना बना रहे थे।
पुलिस के अनुसार इनका मकसद दिल्ली ,मुंबई समेत बड़े शहरों में आतंकी हमला करने का था। गिरफ्तार किए गए आतंकी दिल्ली , मुंबई ,पंजाब से हैं। इनमें कुछ लोग विदेशी भी हैं। पकड़े गए लोगों का मुंबई अंडरवर्ल्ड से भी कनेक्शन सामने आया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स
- दिल्ली में आज दिखा विपक्ष का दम, राहुल गांधी और प्रियंका के प्रदर्शन से मचा हड़कंप, सरकार के माथे पर भी पड़ा बल
भारी मात्रा में हथियार भी बरामद
पुलिस ने आतंकियों के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। साथ ही पाकिस्तान से लाया गया विस्फोटक भी बरामद किया गया है, इसमें ग्रेनेड और कई हथियार भी शामिल हैं।
पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में थे
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के मुताबिक ये सभी आरोपी पाकिस्तानी आईएसआई हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे। उन्हें दिल्ली के हॉटस्पॉट इलाकों में हमला करने का काम सौंपा गया था। इतना ही नहीं सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला करने की प्लानिंग थी। इनके पास से कई खतरनाक हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। लाल किले हमले के बाद यह गिरफ्तारियां अहम मानी जा रही
यहां थी हमले की साजिश
पकड़े गए आतंकी देश के पावर प्लांट, न्यूक्लियर प्लांट, बिजली घर, एयरपोर्ट, रेलेव स्टेशनों को निशाना बनाने साजिश रच रहे थे। इनमें ज्यादातर वह जगहें हैं, जहां बड़ी संख्या में भीड़ होती है।



