नई दिल्ली। एयर इंडिया की दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट को बुधवार को करीब 8 घंटे हवा में रहने के बाद दिल्ली लौटना पड़ा। इस विमान में कुल 250 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि विमान का ट्रैफिक कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम ( TCAS) ठीक से काम नहीं कर रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नॉर्थ अटलांटिक महासागर क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरने के दौरान TCAS का सही ढंग से काम करना जरूरी है। इसलिए विमान के चीन के ऊपर से गुजरने के दौरान एयर इंडिया ने पायलटों को दिल्ली वापस लौटने के लिए कहा।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
- India Crime News: उड़ती फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, यात्री हिरासत में; सुरक्षा पर उठे सवाल
29 हजार फीट से ऊपर टीसीएएस जरूरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार वैश्विक स्तर पर, 29,000 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर उड़ने वाले सभी विमानों के लिए TCAS अनिवार्य है। इसके अलावा, कुछ इलाकों में TCAS के बिना विमानों को किसी भी ऊंचाई पर उड़ने की अनुमति नहीं है। इनमें यूरोपीय यूनियन और दुबई जैसी जगहें शामिल हैं। TCAS एक-दूसरे के करीब आने पर विमानों को एक-दूसरे से संपर्क करने की सुविधा देता है, जिसके बाद एक विमान नीचे उतरता है और दूसरा ऊपर चढ़ता है ताकि टक्कर से बचा जा सके।
सुबह 3 बजे उड़ा विमान दोपहर में लौटा
दिल्ली से सुबह 3 बजकर 9 मिनट पर उड़ान भरने वाला यह विमान दोपहर के बाद IGI एयरपोर्ट पर लौट आया। B777 विमान हवा की स्पीड और अन्य कारणों से हर घंटे तकरीबन 8-9 टन फ्यूल की खपत करता है। वर्तमान में चल रहे तेल संकट के बीच इंडियन एयरलाइन के लिए यह काफी घाटे का सौदा साबित हुआ।
एयर इंडिया ने कहा-कर रहे वैकल्पिक व्यवस्था
एयर इंडिया ने इस मामले में अपने बयान में कहा कि 27 मई 2026 को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट 173 तकनीकी खराबी के चलते निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार दिल्ली लौट आई है। विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और एयर इंडिया के सुरक्षा मानकों के अनुसार इसकी तकनीकी जांच की जाएगी। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है और हम उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं।



