Business

Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 25 जून को शेयर बाजार में तेजी दिखाई दे रही है। शुरुआती कारोबार में ही बीएसई सेंसेक्स 399 अंक उछलकर 77391 के लेवल पर दिखाई दिया, वही एनएसई निफ्टी भी 104 अंक चढ़कर 24125 के लेवल पर पहुंच गया था। आज मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडिगो के शेयरों में जोरदार खरीदारी नजर आई।

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 790.54 अंक उछला, निफ्टी ने लगाई 197.56 की छलांग

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 24 जून को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 790.54 अंक उछलकर  76,991.22 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 197.56 अंक की बढ़त के साथ 24,021.65 पर क्लोज हुआ। आज के कारोबार में निवेशकों को करीब दो लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ।

Stock Market सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढके

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 23 जून को शेयर बाजार में गिरावट नजर आई। सेंसेक्स तथा निफ्टी दोनों लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। कारोबार के शुरुआत में ही बीएसई  सेंसेक्स 181 अंकों की गिरावट के साथ 76912.68 पर कारोबार करता दिखा, वहीं, 47.60 अंकों की गिरावट के साथ एनएसई का निफ्टी 214055.30 पर नजर आया।

Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 22 जून को शेयर बाजार हरे निशान में नजर आया। शुरुआती कारोबार बीएसई सेंसेक्स 270.05 अंक की बढ़त के साथ 77,177.95 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 111.85 अंक की तेजी के साथ 24,124.95 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लगा रहे गोता

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 19 जून को शेयर बाजार में भारी गिरावट नजर आई। कारोबार की शुरुआत में ही बीएसई सेंसेक्स 732.19 अंक गिरकर 76,677.79 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी 200.10 अंक का गोता लगाकर 23,967.90 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img