👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 10 दिसंबर को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 275.01 अंकों की गिरावट के साथ 84,391.27 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 81.65 अंकों की भारी गिरावट के साथ 25,758.00 अंकों पर बंद हुआ।
बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में रहे, जबकि 18 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। दो कंपनियों के शेयर में कोई बदलाव नहीं दिखा। निफ्टी की 50 में से सिर्फ 19 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे, जबकि 31 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुए, वहीं एटरनल के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही। सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में सन फार्मा, आईटीसी, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी और एक्सिस बैंक के शेयरों में बढ़त रही। इसके विपरित ट्रेंट, भारती एयरटेल, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, बीईएल, टाटा मोटर्स पैसेंजर, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एसबीआई के शेयरों में गिरावट रही।



