मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 12 दिसंबर को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 449.53 अंक ऊपर जाकर 85,267.66 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में यह 502.69 अंक चढ़कर 85,320.82 पर पहुंच गया था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 148.40 अंक ऊपर जाकर 26,046.95 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स कंपनियों में टाटा स्टील, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति और भारती एयरटेल के शेयर लाभ में रहे। इसके विपरित हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, आईटीसी और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट दिखी। निफ्टी ने शुक्रवार को पूरे दिन मज़बूती दिखा। निफ्टी इंडेक्स के स्टॉक में हिंडाल्को के शेयर प्राइस 3.50% की तेज़ी में रहे, जबकि टाटा स्टील के शेयरों में 3.30% की तेज़ी देखी जा रही। गुरुवार 11 दिसंबर को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। आज बीएसई सेंसेक्स 426.86 अंकों की तेजी के साथ 84,818.13 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 140.55 अंकों की बढ़त के साथ 25,898.55 के लेवल पर क्लोज हुआ।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के



