👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 9 जनवरी को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 604.72 अंक गिरकर 83,576.24 अंक पर और एनएसई निफ्टी 193.55 अंक लुढ़क कर 25,683.30 पर बंद हुआ।
शुक्रवार को बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आ गई। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल्टी और मीडिया सेक्टर में कमजोरी दिख रही। इधऱ्, आईटी, ऑयल एंड गैस, पीएसयू बैंक और कुछ चुनिंदा फाइनेंशियल सेक्टर में तेजी रही। शेयर बाजार में जारी उठा–पटक के बीच एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, बीईएल, एचसीएल टेक और इटरनल के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। इसके विपरित अडानी एंटरप्राइजेज, एनटीपीसी, आईसीआईसी बैंक, बजाज–ऑटो और जियो फाइनेंस के शेयर नुकसान में रहे। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एशियन पेंट्स के शेयर 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे ऊपर बंद हुए, जबकि एचसीएल में 0.86% की तेजी देखने को मिली। इसके बाद बीईएल 0.77 और रिलायंस में 0.34 फीसदी का उछाल आया है, वहीं इटरनल के शेयर 0.32 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए।



