सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार में गिरावट, लाल निशान में खुले सेंसेक्स और निफ्टी

Date:

0:00

0:00 left

मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 8 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 183.12 अंक की गिरावट के साथ 84,778.02 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 34.25 अंक फीसदी गिरकर 26,106.50 के लेवल पर ओपन हुआ था।

बाजार खुलने के बाद भी सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ही देखने को मिली। सुबह करीब 9:28 बजे तक, सेंसेक्स 199 अंक की गिरावट के साथ 84,761 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 43 अंक फिसलकर 26,135 के स्तर पर था। आज के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में अडानी पोर्ट, बजाज फाइनेंस, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर फायदे में नजर आ रहे थे। इसके विपरित टीसीएस, एशियन पेंट, मारुति और रिलायंस के शेयर नुकसान में दिखाई दिए। इसी तरह निफ्टी पर आज के कारोबार में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, इंटरग्लोब एविएशन और एचसीएल टेक्नोलॉजीज प्रमुख बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर हिंदाल्को, टीसीएस, डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज दबाव में नजर रहे हैं। सेक्टरवार प्रदर्शन की बात करें तो कैपिटल गुड्स और रियल्टी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। मेटल सेक्टर में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बुधवार 7 जनवरी को भी शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 102.20 अंक की गिरावट के साथ 84,961.14 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 37.95 अंक फिसलकर 26,140.75 के लेवल पर बंद हुआ था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।