👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : शेयर बाजार पर आज पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात का असर, सेंसेक्स और निफ्टी हुए लाल
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 14 जनवरी को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। आज बीएसई सेंसेक्स 244.98 अंकों की गिरावट के साथ 83,382.71 अंकों पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.70 अंक नीचे उतरकर 25,665.60 अंकों पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 13 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे, जबकि 17 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह निफ्टी की 50 में से सिर्फ 23 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबक 27 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। आज सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 3.56 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए, जबकि एशियन पेंट्स के शेयर में सबसे ज्यादा 2.29 प्रतिशत की नजर आई। मंगलवार को भी शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एटरनल, बीईएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, एचसीएल टेक, इंफोसिस, अडाणी पोर्ट्स 0 और आईटीसी के शेयर फायदे में रहे। इसके विपरित टीसीएस, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, इंडिगो, टाइटन, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल प्रतिशत, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर नुकसान में रहे। सेंसेक्स 250.48 अंकों के नुकसान के साथ 83,627.69 अंकों पर और निफ्टी 57.95 अंकों की गिरावट के साथ 25,732.30 अंकों पर बंद हुआ था।



