मुंबई। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार 16 दिसंबर को शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 533.50 अंकों की गिरावट के साथ 84,679.86 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 167.20 अंकों के नुकसान के साथ 25,860.10 अंकों पर बंद हुआ।
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में बंद हुए, जबकि 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। निफ्टी की 50 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे, जबकि 39 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स में टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा 1.73 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए, जबकि एक्सिस बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 5.00 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर फायदे में रहे। इसके विपरित एटरनल, एचसीएल टेक , टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, बीईएल, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अडाणी पोर्ट्स, टीसीएस, इंफोसिस, एसबीआई, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सनफार्मा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और आईटीसी के शेयरों में गिरावट ही।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के



