सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 271 और निफ्टी में 75 अंकों की गिरावट

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 21 जनवरी को भी शेयर बाजार में गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स 270.84 अंकों की गिरावट के साथ 81,909.63 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 75.00 अंक नीचे जाकर 25,157.50 अंकों पर बंद हुआ। मंगलवार को भी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स सेंसेक्स 1065.71 और निफ्टी 353.00 अंक गिर गया था।

आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 13 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में रहे, जबकि 17 कंपनियों के शेयर गिरावट लाल निशान में बंद हुए। इधर, निफ्टी की 50 में से सिर्फ 23 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे, जबकि 27 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स में एटनरल के शेयर सबसे ज्यादा 4.98 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 1.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो, रिलायंस इंडस्ट्रीज , अडाणी पोर्ट्स, पावरग्रिड, टाटा स्टील, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर फायदे में रहे। इसके विपरित ट्रेंट, बीईएल, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, सनफार्मा, एनटीपीसी और टाइटन के शेयर नुकसान में दिखे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 15 जुलाई को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई सेंसेक्स 130.49 अंक की बढ़त के साथ 77,185.43 पर और एनएलई निफ्टी 26.45 अंक ऊपर जाकर  24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ।