👉 यह भी पढ़ें:
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- LIC OFS 2026: सरकार ने बढ़ाया ऑफर, 82.2 करोड़ शेयरों तक पहुंचा इश्यू; ₹31,400 करोड़ जुटाने की तैयारी
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर मार्केट की अजीब चाल, सेंसेक्स ऊपर और निफ्टी नीचे
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, आईटी शेयरों में दिख रहा दम
0:00 left
मुंबई। शनिवार, रविवार और 26 जनवरी की छुट्टी के बाद मंगलवार 27 जनवरी को शेयर बाजार हरे निशान में खुला, लेकिन देखते ही देखते सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए। बीएसई सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर एक समय 128.45 की उछाल के साथ 81,666.15 के लेवल पर था, लेकिन कुछ ही समय बाद यह 192.46 अंक का जोरदार गोता लगा गया और 81,345.24 के लेवल पर सरक गया। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी पहले 69.25 अंक उछलकर 25,117.90 के लेवल पर था, लेकिन कुछ ही समय बाद यह 26.65 अंक गिरकर 25,022 के लेवल पर आ गया।
सुबह करीब 9:25 बजे तक, सेंसेक्स 401 अंक की गिरावट के साथ 81,135 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 104 अंक फिसलकर 24,944 के लेवल पर पहुंच गया था। आज के शुरुआती कारोबार में बीएसई में एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील और अडानी पोर्ट के शेयरों में तेजी दिखी, वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, एटरनल, मारुति और रिलायंस के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। शुक्रवार 23 जनवरी को शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 769.67 अंक की गिरावट के साथ 81,537.70 अंक पर और निफ्टी 50 241.25 अंक लुढ़ककर 25,048.65 के लेवल पर बंद हुआ था।



