India Test squad : श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पहली बार सारांश जैन को मौका

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है।  शुभमन गिल कप्तान रहेंगे। टीम में 15 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया गया है। भारत श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। वाशिंगटन सुदंर चोट के कारण पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे। उनकी जगह टीम में ऑफ स्पिनर सारांश जैन को जगह मिली है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली है। सीरीज का पहला मैच 14 अगस्त को खेला जाएगा। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा परफॉर्मेंस करने के बाद सारांश को टीम में जगह मिली है।  इसके अलावा ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार को शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने बताया है कि वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, इसलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।

👉 यह भी पढ़ें:

घरेलू क्रिकेट में सारांश का शानदार प्रदर्शन

भारत की टीम में  पहली बार  सारांश जैन को शामिल किया गया है। सारांश ने घरेलू क्रिकेट में शानदार परफॉर्मेंस किया है जिसकी इनाम उन्हें मिला है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सारांश जैन ने अब तक खेले 54 मैचों की 85 पारियों में 31.76 की औसत से 2223 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं, वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 27.31 के औसत से 188 विकेट चटका चुके हैं, जिसमें उनके नाम 10 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा दर्ज है। ऑफ स्पिनर के तौर पर सारांश टीम के लिए श्रीलंका में काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

दर्शन और बुमराह फिट रहेंगे तो खेलेंगे

साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह का चयन सब्जेक्ट टू फिटनेस के आधार पर होगा। यदि दोनों खिलाडी़ अपनी फिटनेस साबित कर पाने में सफल रहे और उन्हें बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस मंजूरी मिलती है तो वह टेस्ट सीरीज में खेल पाएंगे।

श्रीलंका के खिलाफ ये रही टीम इंडिया

शुभमन गिल  (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद, सिराज, प्रिसिध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा-पत्र में पहलगाम हमला, फ़लस्तीन और ग़ज़ा का उल्लेख

ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा-पत्र में पहलगाम हमला, फ़लस्तीन और ग़ज़ा का उल्लेख हुआ है। इस दस्तावेज़ में आतंकवाद और संघर्ष पर चिंता जताई गई है।

अनिल धूपर को मिला शिक्षा रत्न सम्मान – एजुकेशन ल्यूमिनरी अवॉर्ड

अनिल धूपर को शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण के लिए शिक्षा रत्न सम्मान मिला। यह पुरस्कार आर्टेमिस एडुसोल्यूशन्स द्वारा प्रदान किया गया।

अलकायदा के गजवा-ए-हिंद प्लान का पर्दाफाश, यूपी ATS ने आजमगढ़ से नबील को दबोचा

उत्तर प्रदेश एटीएस ने गजवा-ए-हिंद योजना में शामिल मोहम्मद नबील को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया। वह पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत में आतंक फैलाने की योजना बना रहा था।

मध्यप्रदेश पुलिस के नए मुखिया की तलाश शुरू, तीन नामों पर टिकी निगाहें

मध्यप्रदेश पुलिस के नए डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव प्रमुख दावेदार हैं।

सुप्रिया की हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने फाइनल में बनाई जगह

सुप्रिया की हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एशिया कप हॉकी फाइनल में जगह बनाई। भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया।

पीएम मोदी ने BRICS समिट में कहा- भारत के लिए मानवता प्रथम, सहयोग है मूल मंत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS समिट में मानवता प्रथम और सहयोग को मूल मंत्र बताया। भारत की BRICS अध्यक्षता में यह खास संदेश रहा।

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ के मामले में 64 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ मामले में 64 वर्षीय आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी 1986 से फरार था और अब जेल भेजा गया है।

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू, 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली उड़ान

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली के बीच उड़ान सेवा बहाल होगी।

हेमंत खंडलेवाल जी, जरा इंदौर आकर देखिए हो क्या रहा है, धरने पर कैसे बैठ गए पार्षद कालरा?

इंदौर में भाजपा पार्षदों के बीच विवाद के कारण संगठन में असंतोष बढ़ा है। पार्षद कालरा ने संगठन के फैसले का विरोध करते हुए धरना शुरू किया है।

दमोह स्कूल हिजाब केस में MP HC ने FIR रद्द करने की मांग ठुकराई

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दमोह स्कूल हिजाब केस में एफआईआर रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया है। छात्राओं के आरोपों की जांच जारी रहेगी।