महिला टी20 में भारत की शानदार शुरुआत: श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, जेमिमा रॉड्रिग्स चमकीं
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी 20 मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया। मैच में भारत की गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी—दोनों ही विभागों में टीम पूरी तरह हावी नजर आई।
👉 यह भी पढ़ें:
- श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में भारत की शानदार जीत, देवदत्त पडिक्कल के शतक ने बढ़ाया आत्मविश्वास
- India Test squad : श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पहली बार सारांश जैन को मौका
- भारत और श्रीलंका ने ईरानी युद्धपोतों को दी शरण, समुद्र में बढ़ते तनाव के बीच बड़ा कदम
- अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर श्रीलंका में किया हमला, 180 लोग थे सवार, 87 से ज्यादा के शव मिले
- शर्मनाक! श्रीलंका को ‘मदद’ के नाम पर पाकिस्तान ने भेजा एक्सपायर्ड सामान — भारत पर देरी का झूठा आरोप भी फैलाया
- चक्रवात ‘दित्वाह’ का तांडव: श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 330 से ज़्यादा मौतें, देश में आपातकाल घोषित

टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर सिर्फ़ 121 रन ही बना सकी।
122 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 14.4 ओवरों में ही मैच अपने नाम कर लिया। इस दौरान भारत ने सिर्फ़ दो विकेट गंवाए।
भारत की जीत की नायिका जेमिमा रॉड्रिग्स रहीं, जिन्होंने 44 गेंदों में शानदार 69 रन बनाए। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। वहीं स्मृति मंधाना ने 25 रन की उपयोगी पारी खेली।
गेंदबाज़ी में क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने एक-एक विकेट हासिल कर श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाए रखा।
इस जीत के साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज़ में भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।



