पटना। पटना के जीरो माइल इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद बवाल मच गया। गुस्साए लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और इस दौरान हिंसक प्रदर्शन करते हुए कई गाड़ियों में आग लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और सड़क से शव हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पटना सिटी के एसडीएम सत्यम सहाय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसके बाद मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया गया और इसी दौरान हिंसा की घटनाएं हुईं। उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि अब शव को सड़क से हटा दिया गया है और यातायात सामान्य कर दिया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
गुस्साए लोगों ने बस में लगाई आग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद लोगों ने दुर्घटना में शामिल बस को घेर लिया और उसमें आग लगा दी। कुछ ही देर में बस धू-धू कर जलने लगी। आग बुझाने के लिए दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ के विरोध के कारण दमकलकर्मियों को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा। भीड़ ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों का भी विरोध किया और उन्हें पीछे हटना पड़ा।
पांच से ज्यादा गाड़ियां फूंकीं
आक्रोशित लोगों ने केवल बस ही नहीं बल्कि आसपास खड़ी चार से पांच अन्य गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस और मीडिया कर्मियों पर भी पथराव किए जाने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।



