होली के दिन बुधवार को भारी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी होली के दिन बुधवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। आज होली के दिन शेयर मार्केट की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई। बाजार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स जहां 1706 अंक की गिरावट के साथ 78,532 अंकों पर ट्रेड कर रहा था, वहीं निफ्टी भी 512 अंक की गिरावट के साथ 24,353 अंकों पर कारोबार कर रहा था।

बुधवार को बाजार में गिरावट हावी रही। सेंसेक्स 1122.66 अंक की गिरावट के साथ 79,116.19 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 385.20 अंक नीचे जाकर 24,480.50 अंक पर आ गया। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपये गिरकर 447 लाख करोड़ रुपये रह गया। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और बजाज फिनसर्व में सबसे ज्यादा गिरावट आई। दूसरी ओर केवल भारती एयरटेल, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा फायदे में रहे। ब्रॉडर बाजार में निफ्टी मिडकैप 100 में 2.16 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 2.11 फीसदी तेजी आई। निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा करीब 4 फीसदी गिरावट आई। इसके बाद रियल्टी, पीएसयू बैंक और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

निफ्टी 50 की कंपनियों में सबसे ज़्यादा बढ़त कोल इंडिया में देखने को मिली, जिसमें 2.09 प्रतिशत की बढ़त रही। इसके बाद भारती एयरटेल में 1.75 प्रतिशत की बढ़त, इंफोसिस में 1.44 प्रतिशत की बढ़त और टेक महिंद्रा में 0.44 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी 50 की कंपनियों में सबसे ज़्यादा नुकसान टाटा स्टील को हुआ जिसमें 6.77 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. इसके बाद, टाटा मोटर्स पीवी में 5.24 प्रतिशत की गिरावट, एसबीआई लाइफ में 5 प्रतिशत की गिरावट, जेएसडब्ल्यू स्टील में 4.68 प्रतिशत की गिरावट और लार्सन एंड टुब्रो में 4.53 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री विजयवर्गीय के घर दो-दो आरओ, क्या नर्मदा के पानी पर भरोसा नहीं या भागीरथपुरा कांड के बाद डर गए?

मंत्री विजयवर्गीय के घर दो आरओ लगे हैं, जिससे नर्मदा पानी की शुद्धता पर सवाल उठे हैं। भागीरथपुरा कांड के बाद पानी की सुरक्षा पर चिंता बढ़ी है।

बीयू में 400 नकल मामले, एमपी के 8 जिलों के सेंटरों पर CCTV और मोबाइल प्रतिबंध

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में नकल के 400 मामले सामने आए हैं। मध्य प्रदेश के 8 जिलों के परीक्षा केंद्रों में CCTV और मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया गया है।

एमपी एसआई भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, esb.mp.gov.in से करें डाउनलोड

एमपी एसआई भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। उम्मीदवार esb.mp.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 28 अक्टूबर से शुरू होगी।

इंदौर के छात्रों ने मध्य प्रदेश के CM से पूछा, आप टाइम मैनेजमेंट कैसे करते हैं?

इंदौर के छात्रों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से टाइम मैनेजमेंट कैसे करते हैं पूछा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने डायरी लेखन और योग की सलाह दी।

धार में चलती कार में लगी आग, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर

धार में चलती कार में लगी आग से 4 युवकों की दर्दनाक मौत हुई जबकि 1 युवक गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार कार का टायर फटना हादसे की वजह बना।

इंदौर स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट फर्जीवाड़ा, अफसरों से शपथ पत्र मांगा गया

इंदौर स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट फर्जीवाड़ा उजागर, अफसरों से शपथ पत्र मांगा गया। विभाग ने 175 अटैचमेंट रद्द किए।

लोकायुक्त जांच के बाद ED की एंट्री संभव, फिरोज खान पर मनी लॉन्ड्रिंग केस

लोकायुक्त जांच के बाद ED की एंट्री संभव मामले में फिरोज खान पर मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच तेज। 51 संपत्तियां और बैंक खाते जांच के दायरे में।

फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार ने 5 को रौंदा, 4 की मौत, दो लड़कियां शामिल

फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार ने टेसू-झांझी विसर्जन के दौरान 4 को रौंदा। हादसे में दो लड़कियां और दो अन्य ग्रामीण मारे गए।

पीएम मोदी के पिता पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर खरगे के खिलाफ पुलिस में शिकायत

पटना में खरगे के खिलाफ पीएम मोदी के पिता पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। भाजपा ने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अयोध्या राम मंदिर में 1 नवंबर से दर्शन-आरती का समय बदलेगा, सुबह 4 से रात 10 बजे तक खुलेंगे पट

अयोध्या राम मंदिर में दर्शन-आरती का समय 1 नवंबर से बदलेगा। सुबह 4 बजे मंदिर खुलेंगे और रात 10 बजे बंद होंगे। नई दिनचर्या से भगवान रामलला की पूजा बेहतर होगी।