सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के, 3 लाख करोड़ रुपए डूबने का अनुमान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 5 फरवरी को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 503.76 अंक गिरकर 83,313.93 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 133.20 अंक प्रतिशत गिरकर 25,642.80 पर बंद हुआ।

गुरुवार को कारोबार की शुरुआत से ही बाजार कमजोरी के साथ ट्रेड करता दिखा और दिनभर उतार–चढ़ाव के बाद लाल निशान में बंद हुआ। एक ही सत्र में निवेशकों की संपत्ति करीब तीन लाख करोड़ रुपए घट गई, जिससे बाजार में डर और सतर्कता का माहौल बन गया। आज बिकवाली हावी रही, चुनिंदा शेयरों और सेक्टर को छोड़कर बाजार में व्यापक तौर पर सेलिंग का प्रेशर देखने को मिला, जिसकी वजह से बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सहित ब्रॉड मार्केट के तमाम इंडेक्स और सेक्टरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

आज के कारोबार में निफ्टी में Trent, Max Healthcare, Tata Steel, JSW Steel और Grasim के शेयर फायदे में रहे, जबकि Hindalco, Eternal, Bharti Airtel, BEL और ITC जैसे गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 30 में से अधिकांश शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट Eternal, Bharti Airtel, BEL, ITC और Infosys में देखी गई। इसके विपरित Trent, Tata Steel, SBIN, Adani Ports और Bajaj Finance के शेयर फायदे में रहे। सबसे ज्यादा बिकवाली Nifty Metal में रही और यह इंडेक्स 1 फीसदी तक लुढ़क गया। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, IT और प्राइवेट बैंक समेत कई इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।