👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : शेयर बाजार पर आज पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात का असर, सेंसेक्स और निफ्टी हुए लाल
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 18 फरवरी को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 283.29 अंक उछलकर 83,734.25 अंक पर और एनएसई निफ्टी 93.95 अंक की बढ़त के साथ 25,819.35 पर बंद हुआ। आज सबसे अधिक तेजी मेटल और पीएसयू बैंक सेक्टर में देखने को मिली, जिसके कारण तेज़ी का सिलसिला मार्केट में जारी रहा।
बुधवार को सेंसेक्स 83,553 के स्तर पर खुला और दिन के आखिर तक ये 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,734 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने 25,752 के लेवल पर ओपनिंग दी और 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,819 के स्तर पर बंद हिुआ। इस तेज़ी भरे सेशन के कारण बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप पिछले सेशन के 470 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 472 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इससे निवेशकों को एक ही दिन में 2 लाख करोड़ रुपए के मुनाफे का अनुमान है।
आज के कारोबार में निफ्टी की कंपनियों में सबसे अधिक 4.98 प्रतिशत की बढ़त क्वालिटी वॉल्स में दिखी। इसके बाद एचडीएफसी लाइफ में 3.38 प्रतिशत, टाटा स्टील में 2.93 प्रतिशत, आईटीसी में 2.16 प्रतिशत और टाटा कंज्यूमर में 1.85 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। निफ्टी कंपनियों में सबसे ज्यादा 2.67 प्रतिशत की गिरावट ओएनजीसी में देखने को मिली। इसी तरह विप्रो में 1.74 प्रतिशत, इटरनल में 1.48 प्रतिशत, अडानी एंटरप्राइजेज में 1.42 प्रतिशत की गिरावट और इंफोसिस में 1.26 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। आज सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से अधिकांश शेयर हरे निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी टाटा स्टील, आईटीसी, एक्सिस बैंक और एलएंडटी में दिखी। इसके विपरित इटरनल, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में गिरावट रही। आज एनएसई पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है।



