मिडिल ईस्ट में टेंशन से सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 2 मार्च को शेयर बाजार में मिडिल ईस्ट के टेंशन का असर दिखा। बीएसई सेंसेक्स 2,743 अंक यानी 3.37 फीसदी गिरावट के साथ 78,543.73 अंक पर खुला। एनएसई भी 519 अंक यानी 2 फीसदी गिरावट के साथ 24,659.25 अंक पर खुला। प्री–ओपन सेशन में सेंसेक्स में 6,800 अंक से अधिक गिरावट आई। 9.23 बजे सेंसेक्स 996.02 अंक की गिरावट के साथ 80,291.17 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह निफ्टी भी 284.65 अंक यानी 1.13% की गिरावट के साथ 24,894 अंक पर था।

आज के कारोबार में सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट आई है। एनटीपीसी, इंडिगो और लार्सन एंड टुब्रो में सात फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। इसी तरह कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और मारुति के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए। इटरनल, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और आईटीसी में चार फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। इस गिरावट से बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 7.8 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। शेयर बाजार में आज सभी सेक्टर इंडेक्स लाल रंग में कारोबार कर रहे हैं, जिसमें रियल्टी सेक्टर 2% की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टूब्रो, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स और टीएमपीवी जैसे प्रमुख इंडेक्स में नुकसान दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार 27 फरवरी को भी शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 961.42 अंक की गिरावट के साथ 81,287.19 अंक पर और एनएसई निफ्टी 50 317.90 अंक प्रतिशत गिरकर 25,178.65 के लेवल पर बंद हुआ था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

प्राथमिक शिक्षक भर्ती चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी छूट, आवेदन की अंतिम तिथि तक सारी योग्यता जरूरी

प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को छूट नहीं मिलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी योग्यता पूरी होना अनिवार्य है।

संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह ने कहा- संविधान केवल किताब नहीं, भावना है

संविधान गौरव दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान केवल किताब नहीं, यह देश की भावना और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का प्रतीक है।

पन्ना के मनकी बीट जंगल में बाघिन का शव मिला, गले में क्लच वायर का फंदा

पन्ना टाइगर रिजर्व के पास मनकी बीट के जंगल में वयस्क बाघिन का शव मिला। गले में क्लच वायर का फंदा कसा था, शिकार की आशंका जताई गई।

यूपी चुनाव: जनसत्ता दल ने तीन प्रत्याशियों की सूची घोषित, राजा भैया कुंडा से लड़ेंगे

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 के लिए प्रत्याशी सूची जारी की। राजा भैया कुंडा से, विनोद सरोज बाबागंज और कुलदीप पटेल विश्वनाथगंज से चुनाव लड़ेंगे।

सेंसेक्स 390 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,880 के पार, बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद

सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 26 नवंबर को बंद हुए। आईटी शेयरों की मजबूती से सेंसेक्स 390 अंक और निफ्टी 25,880 के पार पहुंचा।

27 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया की भिड़ंत

हिंदी बॉक्स ऑफिस क्लैश में 27 नवंबर को गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया रिलीज होंगी। दोनों फिल्मों के बजट, कलेक्शन और कास्ट पर नजर।

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी अमनदीप सिंह भामरा गिरफ्तार। रातीबड़ पुलिस जांच में जुटी।

IRCTC स्कैम: दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू, राबड़ी, तेजस्वी की याचिका खारिज की

IRCTC घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिका खारिज की। ट्रायल कोर्ट का आदेश बरकरार।

IAS अधिकारी कृष्णैया हत्याकांड: आनंद मोहन को फिर जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की रिहाई

आईएएस अधिकारी कृष्णैया हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की रिहाई रद्द की। आदेश अनुसार, उन्हें एक महीने में सरेंडर करना होगा।

भारत बनेगा सबमरीन निर्माण का ग्लोबल हब, 80 हजार करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट

पनडुब्बी निर्माण का वैश्विक केंद्र बनने की तैयारी में भारत। 80 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट-75 (इंडिया) के तहत 6 नई पनडुब्बियां देश में बनेंगी।