मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 15 दिसंबर को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 54.30 अंकों की गिरावट के साथ 85,213.36 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 19.65 अंकों के नुकसान के साथ 26,027.30 अंकों पर बंद हुआ।
सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे, जबकि 16 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी की 50 में से सिर्फ 22 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान रहे, जबकि 27 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। एक कंपनी के शेयर में कोई फेरबदल नहीं दिखा। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में सबसे ज्यादा 1.37 प्रतिशत की बढ़त रही, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर मेंसबसे ज्यादा 1.92 प्रतिशत का नुकसान दिखा। सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट, एचसीएल टेक, इंफोसिस, एशियन पेंट्स,, टाटा स्टील, टीसीएस, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, बीईएल, एटरनल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त दिखी। इसके विपरित मारुति सुजुकी, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट रही।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के



