बिहार के रास्ते बंगाल में घुसने की कोशिश में भाजपा, इसीलिए लगाया युवा नितिन नबीन पर दांव, मोदी-शाह से नजदीकियां भी आईं काम

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए लंबे समय से कवायद चल रही थी। कई दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में थे, लेकिन नितिन नबीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर आलाकमान ने सबको चौंका दिया। इसे बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत का पुरस्कार तो मान ही जा रहा है, लेकिन इसमें सबसे बड़ा फैक्टर पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव है। इसके साथ ही भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं को अध्यक्ष पद सौंपने की परिपाटी भी बदलने की कोशिश की है।

बताया जाता है कि 14 जनवरी के बाद नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की औपचारिक घोषणा हो सकती है। ऐसे में वे बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। अगले साल जनवरी में जब वे राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे, तब उनकी उम्र केवल साढ़े 45 साल होगी। कायस्थ समुदाय से संबंध रखने वाले नितिन पांच बार के विधायक हैं। वर्तमान में वह बिहार में पथ निर्माण मंत्री और पटना के बांकीपुर से विधायक हैं। इस नियुक्ति को सामान्य नहीं माना जा रहा है, बल्कि यह आने वाले चुनावी दौर की रणनीति का संकेत है।

युवाओं को नेतृत्व सौंपने की ओर अग्रसर भाजपा

नितिन नबीन की नियुक्ति से यह स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की गई है कि पार्टी की बागडोर अब युवाओं के हाथ होगी। इससे यह भी साफ है कि आनेवाले चुनावों में टिकट वितरण से लेकर संगठन के विभिन्न पदों पर भी युवाओं को मौका मिलेगा। इस नियुक्ति ने यह भी संदेश दिया है कि भाजपा अब अपना चेहरा युवा करना चाहती है।

बंगाल में छत्तीसगढ़ जैसे कमाल की उम्मीद

नितिन नबीन से भाजपा को बंगाल में छत्तीसढ़ जैसे चमत्कार की ही उम्मीद है। साल 2023 छत्तीसगढ़ में चुनाव होने थे। तब कांग्रेस की सरकार थी और भूपेश बघेल लगभग अजेय माने जा रहे थे। इसी बीच भाजपा ने नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाकर उन्हें रायपुर भेजा। इसके बाद नितिन नबीन ने बड़ी ही कुशलता से चुनाव मैनेजमेंट शुरू किया। नबीन ने एसी कमरे के बजाए छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों से लेकर दूर दराज के गांवों की खाक छानी। नितिन की रणनीति और मेहनत का ही परिणाम था कि छत्तीसगढ़ पर भाजपा का कब्जा हो गया। चूंकि बिहार का बंगाल से गहरा नाता है। वहां काफी संख्या में बिहार के मतदाता हैं। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि नबीन वहां भी छत्तीसगढ़ जैसा ही कमाल दिखा पाएंग।

नीतीश के बार-बार सीएम से हताश से नेता

बिहार में भाजपा लगातार दूसरी बार जदयू से ज्यादा सीट लेकर आई, लेकिन गठबंधन की मजबूरी के कारण नीतीश कुमार ही फिर से सीएम की कुर्सी पर बैठे। कहा जा रहा है कि इसके कारण बिहार के भाजपा नेता व कार्यकर्ता हताशा में थे। नबीन की नियुक्ति के पीछे एक वजह यह भी मानी जा रही है। विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद भाजपा ने बिहार के नेताओं और कार्यकर्ताओं के नबीन के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की है वे हौसला बनाए रखें।

कायस्थ नेता की भाजपा में थी कमी

नितिन नवीन कायस्थ समाज से आते हैं। बिहार में इस समाज की आबादी भले ही एक प्रतिशत से कम हो, लेकिन यह भाजपा का पारंपरिक और भरोसेमंद मतदाता वर्ग रहा है। यशवंत सिन्हा के बाद इस समाज के किसी नेता को इतने ऊंचे संगठनात्मक पद पर जिम्मेदारी मिलना भी राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

लगातार पांच बार जीत दर्ज की

नितिन नवीन का राजनीतिक सफर पूरी तरह भाजपा के भीतर ही विकसित हुआ है। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा पार्टी के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। पिता के निधन के बाद उन्होंने पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से राजनीति की कमान संभाली और वर्ष 2006 से लगातार पांच बार वहां से जीत दर्ज की।

पिता से अमित शाह के रहे अच्छे संबंध

नितिन नबीन के पिता नवीन किशोर सिन्हा खुद पटना से 7 बार के विधायक थे। उनके असमय निधन के बाद नितिन नबीन ने पिता के नक्शे कदम पर ही चलना पसंद किया, लेकिन विरासत के बाद भी उन्होंने संगठन में विधायक बनने के बावजूद निचले स्तर से काम शुरू किया और करते चले गए। उन्होंने कभी भी अपने ऊपर परिवारवाद के स्टांप को छूने तक नहीं दिया। कहा जाता है कि पिता से अमित साह के अच्छे संबंध रहे हैं।

दो बार युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री

नितिन नबीन दो बार भाजपा के राष्ट्रीय युवा मोर्चा के महामंत्री रहे। भाजपा की सेकेंड लाइन को तैयार करने की रणनीति की जो चर्चा हमने ऊपर की, वो यही थी। नितिन नबीन की काबिलियत को संगठन ने पहचान लिया था। नबीन चाहे उम्र में कम हों लेकिन संगठन और सरकार में उनका गहन अनुभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उन पर आशीर्वाद और गृह मंत्री अमित शाह का उन पर अटूट विश्वास उनकी ताकत है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

MP: बालाघाट में CM मोहन यादव का ऐलान, बीमारी से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

बालाघाट दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीमारी से जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

रेलवे का बड़ा तोहफा: 7 नई अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी, गोरखपुर-दिल्ली रूट भी शामिल

रेलवे बोर्ड ने 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दे दी है। इसमें गोरखपुर-दिल्ली समेत कई प्रमुख रूट शामिल हैं।

ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची से रेप और मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

ग्रेटर नोएडा पुलिस मुठभेड़ में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपी बलराज उर्फ बल्ला मारा गया। पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई की।

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में बिहार और कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी से विवाद

समय रैना विवाद ने तूल पकड़ लिया है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में बिहार और कश्मीरी पंडितों पर की गई टिप्पणियों पर नेताओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

नीरज चोपड़ा को बड़ा झटका, टखने की चोट के कारण 2026 सीजन और एशियन गेम्स से बाहर

स्टार भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की चोट के कारण 2026 के पूरे सीजन और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। टखने में लिगामेंट टीयर के चलते उन्होंने यह फैसला लिया।

राहुल गांधी 12 सितंबर को आएंगे इंदौर, नेहरू स्टेडियम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

राहुल गांधी का इंदौर दौरा 12 सितंबर को तय हुआ है। वह नेहरू स्टेडियम में 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत युवाओं से संवाद करेंगे।

नेपाल बाढ़: भारत ने IAF विमान से भेजी 10 टन राहत सामग्री, लापता भारतीयों की तलाश तेज

नेपाल में भीषण आपदा के बीच भारत ने नेपाल बाढ़ राहत सामग्री की पहली खेप काठमांडू भेजी है। भारतीय वायुसेना और बचाव दल मिशन में जुटे हैं।

मध्य प्रदेश में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले से चंचल शेखर और अंशुमन यादव को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मंगला एक्सप्रेस में फूड पॉइजनिंग, 30 स्कूली बच्चे खंडवा में बीमार

मंगला एक्सप्रेस में फूड पॉइजनिंग की घटना से खंडवा स्टेशन पर हलचल मच गई, जब पैंट्री कार का खाना खाने से 30 स्कूली बच्चे बीमार हो गए।

गंगाजल विवाद: राहुल गांधी ने दलित विरोधी मानसिकता पर साधा निशाना

गंगाजल विवाद पर राहुल गांधी ने भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता पर प्रहार किया। शुद्धिकरण को संविधान विरुद्ध बताया।

सोने की कीमतों में 800 रुपये तक की गिरावट, बाजार में सुस्ती

सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। दिल्ली में ₹800 की कमी। जानें अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर।

चंद्रा-अंबानी विवाद: कांच के घर में बैठ पत्थर उछालने की कोशिश

सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर गलत नैरेटिव चलाने का आरोप लगाया। रिलायंस ने आरोपों को निराधार बताया।

MP में कमजोर मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून ने फिर से जोर पकड़ लिया है। 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

नेपाल बाढ़ में 84 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, खोज अभियान जारी

नेपाल बाढ़ में भारतीयों की सुरक्षित वापसी के तहत 84 भारतीय नागरिकों को नेपाल से सुरक्षित निकाला गया है।

प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य यात्रा शुरू, द्विपक्षीय वार्ता अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य यात्रा शुरू, द्विपक्षीय वार्ता और एससीओ शिखर सम्मेलन पर ध्यान केंद्रित होगा।

मध्य प्रदेश सरकार ने नेपाल में फंसे श्रद्धालुओं की मदद की पहल की

नेपाल में फंसे श्रद्धालुओं की मदद के लिए मध्य प्रदेश सरकार की पहल। कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन के विशेष कदम।

कटनी: निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर 10 हजार का इनाम घोषित

कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर 10 हजार का इनाम घोषित। धोखाधड़ी और पद के दुरुपयोग के आरोप।

24 घंटे में सिकल सेल जाँच, इंदौर के MGM अस्पताल को केंद्र की मदद

सिकल सेल जाँच के लिए इंदौर के MGM में नई सुविधा शुरू। नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग जन्म के 24 घंटे के भीतर होगी।

विदेशी सोना तस्करी: डीआरआई की जांच इंदौर सराफा बाजार तक पहुंची

विदेशी सोना तस्करी की जांच इंदौर सराफा बाजार तक पहुंच गई है। डीआरआई ने प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इंदौर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का संचालन नवंबर तक जारी

इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का संचालन नवंबर तक जारी। यात्रियों की सुविधा के लिए अवधि बढ़ाई गई।

मप्र: 80 हजार मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेगी राशि

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के तहत 80 हजार से अधिक छात्रों को ₹25,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

दमोह: बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से दी जान

दमोह में बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से कटकर जान दी। पारिवारिक विवाद से जुड़ा यह मामला हृदयविदारक है।

नियम उल्लंघन पर सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द

महाराष्ट्र FDA ने सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द किया। अनधिकृत प्रचार के कारण यह कदम उठाया गया।

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने छोड़ी कुर्सी

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने इस्तीफा दिया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए पार्टी को असहज स्थिति से बचाने के लिए ये निर्णय लिया।

दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन

दिल्ली रेस क्लब पर केंद्र का कब्जा, 53 एकड़ जमीन पर बुलडोजर चला। कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर कार्रवाई हुई।

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई, ब्रिटेन में बेचा आलीशान घर

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई से ब्रिटेन में बेची गई संपत्ति की जांच गहरी हुई। बैंक फ्रॉड से जुड़ा यह मामला महत्वपूर्ण है।

मध्य प्रदेश BJP करेगी OBC जातियों का आंतरिक सर्वे

मध्य प्रदेश BJP OBC जातियों का आंतरिक सर्वे करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मूल्यांकन करना है।

इंदौर: नाबालिगों से चोरी कराते थे दुपहिया, 4 गिरफ्तार

इंदौर में नाबालिगों से वाहन चोरी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पुलिस ने 4 गिरफ्तार किए, 11 वाहन जब्त।

पंजाब: सुखबीर बादल-सीआर पाटिल की मुलाकात से सियासी हलचल

पंजाब की राजनीति में अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन को लेकर सुखबीर बादल और सी.आर. पाटिल की मुलाकात ने हलचल मचा दी है।

नेपाल बाढ़ में 469 की मौत, 290 भारतीय लापता

नेपाल बाढ़ में 469 मौतें हुईं और 290 भारतीय लापता हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई इस आपदा ने भारी तबाही मचाई है।