होली के अगले दिन आज गुरुवार को शेयर बाजार पर चढ़ा हरा रंग, सेंसेक्स 899.71 अंक ऊपर और निफ्टी 285.40 अंक उछलकर हुआ बंद

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी होली के अगले दिन गुरुवार 5 मार्च को शेयर बाजार हरे रंग में रंगा नजर आया। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 899.71 अंक की तेजी के साथ 80,015.90 के स्तर पर और एनएसई निफ्टी 285.40 अंक ढ़कर 24,765.90 के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

उल्लेखनीय है कि कल बुधवार को यानी होली के दिन भी शेयर मार्केट गिरावट में था। आज गुरुवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। आज आईटी को छोड़कर लगभग सभी सेक्टरों में खरीदारी का माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी तक चढ़े। बाजार में कुल 2,302 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1,325 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक जैसे हैवीवेट शेयरों में 3 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली। इसके विपरित कुछ एफएमसीजी शेयरों में हल्की कमजोरी रही। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और नेस्ले इंडिया जैसे शेयर करीब 1 फीसदी तक फिसले। मेटल, पीएसयू, एनर्जी, ऑटो और ऑयल–गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। फार्मा और रियल्टी सेक्टर भी बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि आईटी और एफएमसीजी इंडेक्स में हल्की कमजोरी रही। निफ्टी 50 की कंपनियों में सबसे ज़्यादा बढ़त अडानी पोर्ट्स में देखने को मिली, जिसमें 4.53 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। इसके बाद, लार्सन एंड टुब्रो में 4.03 प्रतिशत की बढ़त, हिंडाल्को में 3.60 प्रतिशत की बढ़त, एनटीपीसी में 3.35 प्रतिशत की बढ़त और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.31 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी में सबसे ज़्यादा नुकसान टेक महिंद्रा को हुआ जिसमें 1.33 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इसके बाद, एचसीएल टेक में 0.73 प्रतिशत की गिरावट, क्वालिटी वॉल्स में 0.60 प्रतिशत की गिरावट, आईसीआईसीआई बैंक में 0.58 प्रतिशत की गिरावट और एसबीआई में 0.43 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत, खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया है। इससे खाद वितरण और ई-टोकन प्रणाली में किसानों को राहत मिलेगी।

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।